देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
पार्षदों को विश्वास दिलाया जल्द आपसे फुड़़वाया जाएगा नारियल
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के आयुक्त ने आज विकास प्राधिकरण सभागार में नगर के समस्त पार्षदों को बुलाकर उनसे परिचात्मक भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं।
रविवार को विप्रा सभागार में नगर आयुक्त एवं विप्रा उपाध्यक्ष समीर वर्मा ने एक-एक करके सभी पार्षदों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान कई पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने इस पर कहा कि मथुरा वृंदावन पहली बार निगम बना है, संसाधन व स्टाफ की कमी है, सभी को टीम भावना से मिलकर काम करना होगा, क्योंकि जो विकास कार्य होंगे वो सब इतिहास का हिस्सा बनेंगे।
उन्होंने बताया कि निगम के करीब ड़ेढ़ दर्जन महत्वपूर्ण पद उनके विशेष प्रयास से शासन ने स्वीकृत कर दिए है, उन पर एक पखवाड़ा में नियुक्ति हो जाएगी। इससे धीमे पड़े विकास कार्य गति पकड़ लेंगे। योजनाबद्ध तरीके से निगम के सभी वार्डों में विकास कार्यों को अमली जामा पहनाया जाएगा। इस पर सभी पार्षदों ने अपनी सहमति जताई।
उन्होंने कहा कि इसी जून माह के अंत में आपको नारिएल फोड़ने का भी मौका मिलेगा। नगर निगम केबिनेट के उपसभापति हेमंत अग्रवाल ने कहा कि नगर आयुक्त का व्यवहार दर्शाता है कि अब निगम से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो गई है, सकारात्मक कार्य सोच से धरातल पर विकास कार्य दिखाई देंगे। पार्षद निगम के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ मिलजुलकर सहयोग करेंगे।
इस अवसर पर मथुरा के मेयर भी नगर आयुक्त के साथ मौजूद रहे।













Related Items
MATHURA : सांसद ने ली दिशा की बैठक, मौजूद रहे सभी विधायक
ब्रज रज उत्सव को लेकर हुई समीक्षा बैठक
नीति आयोग की बैठक में वित्त राज्य मंत्री को भेजने का ममता का प्रस्ताव खारिज