BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

करंट की चपेट में आकर संविदा कर्मी झुलसा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

करंट की चपेट में आने के बाद घटनास्थल पर लहूलुहान पड़ा विद्युत कर्मचारी मथुरा (सतपाल) | थाना फरह क्षेत्र के अंतर्गत गांव करनपुर में ग्रामीणों की बिजली की समस्या को लेकर लाइनमैन 11 हजार बोल्टेज की लाइन पर कार्य कर रहा था। अचानक लाइन चालू हो जाने के कारण बड़ा धमाका हुआ और ट्रांसफार्मर पर कार्य कर रहा विद्युत कर्मचारी नीचे जमीन पर जा गिरा और गंभीर घायल हो गया। मौजूदा लोगों ने बताया कोह निवासी बबलू पुत्र गोकुल बिजली लाइन पर कार्य कर रहा था अचानक लाइन चालू होने के कारण विस्फोट हुआ और ऊपर कार्यरत बबलू जमीन पर गिर कर लहूलुहान हो गया तथा बुरी तरह झुलस गया जिसे गंभीर हालत में नयति अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के पिता गोकुल ने बिजली अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए बताया कि उनका लड़का बबलू विगत कई महीनों से बिजली विभाग में संविदा कर्मचारी के रूप में काम कर रहा है और कार्य करते समय फोन से शट डाउन भी लिया था लेकिन बिजली विभाग के कर्मचारी की लापरवाही से यह गंभीर हादसा हो गया इसको लेकर थाने में तहरीर दे दी गई है।एसडीओ फरह एसआर भास्कर के अनुसार बबलू नाम का व्यक्ति बिजली विभाग का कोई संविदा कर्मी नहीं है और न ही फरह क्षेत्र में बिजली विभाग में कार्यरत है और शटडाउन का कोई भी मैसेज हमारे पास नहीं था।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More