देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। छाता कोतवाली के गांव पिल्होरा में गुरूवार को पुलिस ने एक अवैध शराब की फैक्ट्री पर मुखबिर की सूचना पर छापा मारा। जिसमें पुलिस भारी मात्रा में खाली मात्रा में खाली बोतल, ढक्कन, केमीकल, उपकरण आदि सामान बरामद किया है।। छापे के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर गोलियॉ चलाकर भगाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफतार कर लिया है।
सब इंस्पेक्टर रोहित कुमार चैहान ने बताया कि गुरूवार को छाता कोतवाली के गांव पिल्हौरा मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब की फैक्ट्री पर छापा मारा। जिसमें पुलिस को 600 लीटर शराब जिसमें 200 लीटर शराब बनी हुई व 400 लीटर स्प्रिट बरामद हुआ है। इसके अलावा सैकडो की संख्या में खाली बोतल, रैपर, ढक्कन बरामद हुए है। रेपर व ढक्कनो पर रॉयल स्टेज, मेगडवल, एम्प्रीयल ब्लू, देशी शराब के मिले है। पुलिस इस कार्यवाही से कुपित होकर शराब माफियाओं ने पुलिस पर गोलियॉ चलाकर जान लेवा हमला कर दिया ।ं पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से बचाव कर मौके पर छापा मार दिया।। ओर कुछ आरोपियों को पुलिस ने गिरफतार कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक कार्य्रवाही चल रही है। मौके पर आवकारी विभाग के अधिकारी भी पहुूच गये है। पुलिस टीम में एसआई रोहित कुमार, एसआई राजबीर सिंह, कांस्टेबल सोनबीर,, कास्टेेबल जसवन्त आदि मौजूद रहे।













Related Items
छाता तहसील में अनसुनी की शिकायत सबसे ज्यादा
छाता में ज्वैलर लूटकांड के भागे हुए दो बदमाश दबोचे
सत्ता का जादूः कोतवाली से सड़क तक हुई ’मुर्दाबाद’, मूकदर्शक रही पुलिस