BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मारपीट कर व्यक्ति से लूटे 3.15 लाख व मोबाइल

कार खरीदने के नाम पर तेलंगाना का व्यक्ति बना टटलूबाजी का शिकार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू 

मथुरा। थाना कोसीकलां में आज तेलंगाना के व्यक्ति से कार खरीदने के नाम पर उससे लूट एवं मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार करीमनगर तेलंगाना का रहने वाला चंद्रशेखर के मोबाइल पर सस्ती स्विफ्ट डिजायर कार खरीदने को फोन जा रहा था। कार खरीदने को वह गुरुवार को हरियाणा के होटल के गढ़ी चैक पर पहुंच गया। फोन द्वारा संपर्क करने पर युवक ने बताया कि वह अपने लड़के को भेज रहा है। एक लड़का मोटरसाइकिल लेकर उक्त युवक के पास पहुंचा और बाइक से बिठाकर हरियाणा के होडल से पिछोर होते हुए यूपी के गढ़ी बरबरी मंदिर के पीछे ले गया। वहां उसके और साथी मौजूद थे। वहां पर मारपीट कर नकदी, मोबाइल, एक सोने की चेन छीन ली। पीड़ित ने कोसीकलां थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार कोसीकलां इलाके में तेलंगाना के करीमनगर के रहने वाले चंद्रशेखर से कार खरीदने के नाम पर 3,15,000 सोने की चेन और मोबाइल लूट लिया है, जिसकी रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More