BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बाबरी गिरोह के सात शातिर महिला सहित बंदी

वृंदावन पुलिस की हिरासत में सातों शातिर चोर मथुरा(जहीर आलम)। वृंदावन पुलिस ने चोरी की योजना बनाते बाबरिया गिरोह के सात सदस्यों को पकड़ा है, जिनके पास से रूपए और सोने की चैन व मोबाइल दो तमंचे, जिन्दा कारतूस, चार अदद चाकू बरामद किए है। इन शातिरों के खिलाफ कई थानों में मुकद्मा दर्ज है। जिन्हें आज वृंदावन पुलिस ने जेल भेजा है। 

एसएसपी के कुशल निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर मथुरा के निकट पर्यवेक्षण में चोरी व लूट की लगातार बढ रही घटनाओ की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वृंदावन प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह, मय उ0नि0 प्रेमनारायण शर्मा, एचसीपी अखण्डानन्द उपाध्याय मय हमराह कर्मचारी गण के वाहन चैकिंग के दौरान सौ फुटा रोड पुल के नीचे से मुकेश पुत्र रमेश बाविरया नि0 पिगौंड थाना सदर पलवल जनपद पलवल हरियाणा, छोटेलाल उर्फ नुरका उर्फ नरेश पुत्र मुंशी बाविरया नि0 मररौली थाना होडल जनपद पलवल हरियाणा, सुरेश पुत्र रमेश बावरिया नि0 पिगौंड थाना सदर पलवल जनपद पलवल हरियाणा, बंटी पुत्र राजेश बाविरया नि0 पिगौंड थाना सदर पलवल जनपद पलवल हरियाणा, बस्तीराम पुत्र हरिया नि0 रजपुरा थाना सदर पलवल जनपद पलवल हरियाणा, वसीर पुत्र अहमद नि0 टीकरी ब्राहमण थाना सदर पलवल जनपद पलवल हरियाणा, श्रीमती बन्नो पत्नी राजो उर्फ राजेन्द्र बावरिया नि0 रजपुरा थाना सदर पलवल जनपद पलवल हरियाणा को चोरी की योजना बनाते दबोच लिया। जिनके पास से चोरी रूपये व चैन व मोबाइल ब्रिकी के कुल 22,000 रूपये, 02 अदद तमंचे, 04 जिन्दा कारतूस, 04 अदद चाकू बरामद किया। अभियुक्तगण उपरोक्त को चोरी/लूटी गयी सम्पत्ति बरामद कर गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More