देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा (सतपाल) | ट्रेनों में बढती चोरी की घटनाओ में अंकुश लगाने के लिए रेलवे पुलिस ने अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जीआरपी प्रभारी को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। उन्होंने अपनी टीम के साथ दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो चाकू व सात मोबाइल बरामद किए हैं।
बताते चलें कि ट्रेनों में बढती चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे के पुलिस महानिरीक्षक के आदेश पर अपराधियों की धड़पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सीओ रेलवे आगरा योगेश पाठक के निर्देशन में जीआरपी प्रभारी गौरव सक्सैना ने चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान प्लेट फार्म नम्बर दो ध् तीन के पास दो संदिग्ध अभियुक्तों को पकड़ा पूछताछ में दोनों ने अपने नाम कृपाल पुत्र चंदर सिंह निवासी होडल पलवल, धर्मेन्द्र पुत्र रामप्रकाश निवासी सिकंदर पुर कांसगंज बताया । पुलिस ने इनके कब्जे से दो चाकू सात मोबाइल अलग अलग कम्पनियो ंके बरामद किए। जो इन्होंने विभिन्न ट्रेनों से चोरी किए थे।













Related Items
वोट चोरी का शिगूफा छोड़, ये लोग ढोंग कर रहे हैं: गिरिराज सिंह
अब और नहीं, जनता जाग गई.....वोट चोरी पर बोले राहुल गांधी
बिजली के तार चोरी के आरोप में इंजीनियर सहित पांच गिरफ्तार