BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

श्रद्धालुओं से मोबाइल पर्स लूटने वाले वृंदावन पुलिस ने दो दबोचे

श्रद्धालुओं से मोबाइल पर्स लूटने वाले वृंदावन पुलिस ने दो दबोचे वृंदावन(जहीर आलम) श्रद्धालुओं के पर्स व मोबाइल लूटने वाले दो शातिर बदमाशों को वृंदावन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसएसपी द्वारा लूट करने वालों की धरपकड़ अभियान के तहत जिले के सभी थाना प्रभारियों से अभियान के तहत रोजाना लुटेरों को पकड़ रही है। 

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार वृंदावन थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह एवं चौकी प्रभारी रमणरेती विपिन गौतम ने मुखबिर की सूचना पर दो मोबाइल लुटेरे दबोचने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए लुटेरों ने अपने नाम आनंद पुत्र भूपेन्द्र निवासी चेतन बिहार, अनुराग पुत्र स्व. रघुराज सिंह निवासी चौमुंडा कॉलौनी वृंदावन बताया है। 

वृंदावन प्रभारी सुबोध कुमार के अनुसार विगत दिनों वृंदावन आए एक श्रद्धालु का मोबाइल लूटने की घटना को भी उक्त बदमाश ने स्वीकारा है। इनके पास से श्रद्धालु से लूटे गए मोबाइल सैमसंग जे-7 भी बरामद हुआ है। आपको बता दे कि अब तक इस अभियान के तहत वृंदावन पुलिस ने दो दर्जन बदमाशों को जेल भेजा है। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More