BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

छाता शुगर मिल चालू नही तो विधान परिषद भी नही चलने देगेंः लाठर

छाता तहसील में  आन्दोलनरत गन्ना किसानों को सम्बोधित करते हुए विधान परिषउ सदस्य संजय लाठर व अन्य

मथुरा (सतपाल)| आगरा मंडल की एक मात्र शुगर मिल छाता को भाजपा ने वायदा करने क बाद भी चालू न कर सि़द्ध कर दिया कि ये सरकार पूर्णतः किसान विरोधी है। भाजपा सिर्फ चन्द उद्योगपतियों की पार्टी बन कर रह गई। इन चन्द उद्योगपतियों के कहने पर पाकिस्तान से चीनी मंगा रहे है। और देश के गन्ना किसानों का भुगतान नही कर रहे है। ये कथन सपा के विधान परिषद के सदस्य संजय लाठर ने छाता तहसील पर चल रहे गन्ना किसानों के क्रमिक अनशन को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये।

जानकारी के अनुसार पिछले 24 दिन से तहसील के गन्ना उत्पांदक किसान तहसील परिसर में छाता चीनी मिल को चालू कराने के लिए क्रमिक अनशन पर बैठें है। आज उन आन्दोलनकारियों किसानों के दुख दर्द को सुना। संजय लाठर ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा है कि प्रदेष में भाजपा आज किसान के लिए चूहे जैसा कार्य कर रही है। चूहा भी धीरे-धीरे नुकसान करता है और भाजपा भी किसान का नुकसान कर रही है। मेरे द्वारा विधान परिषद में पूरे मंत्रीमंडल के सामने छाता शुगर मिल को चालू कराने की मांग की थी। लेकिन भाजपा ने एक भी शब्द नही बोला। भाजपा पूरे देश में झूठे आंकडे प्रस्तुत कर वाहवाही लूट रही है। मुख्यमंत्री अपने वायदे व एजेन्डे से भाग रहे हैं। आने वाले सत्र में समाजवादी पार्टी विधान परिषद की कार्यवाही का बहिष्कार भी करेगी। अनशन स्थल पर शंकर सिंह, दीपक चौधरी, शिवचरण, ठा0 अभयपाल सिंह, चन्द्रपाल सिंह, अजय सिंह, शेरपाल सिंह, राम बाबू अमीन, कान्हा प्रधान श्याम सिंह पाण्डे, ठा0 सत्यपाल, अमरचन्द, विष्णु व चरन सिंह आदि किसान उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More