BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

निगम की जेसीवी से गैस की पाइप लाइन फटी, रिसाव से मचा हड़कंप

गैस रिसाव के बाद उसकी मरम्मत में लगे कर्मी निगम के कर्मचारियों की भारी लापरवाही के चलते हुआ गैस रिसाव 

मथुरा (सतपाल)|  बीएसए कालेज के निकट नगर निगम के कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा नाले की सफाई के दौरान गैस पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते गैस रिसाव होने लगा। ये देख निगम के कर्मचारी और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। ये पाइपलाइन सांवरिया गैस सर्विस की थी। सूचना पर एजेंसी के अधिकारी पहुंच गए और पाइप लाइन दुरुस्त कराई। तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

विदित रहे कि मथुरा में बीएसए के पास नगर निगम की लापरवाही से घरेलू गैस पाइप लाइन फट गई। जिसकी वजह से गैस का तेजी से रिसाब होने लगा। दरअसल नगर निगम बरसात से पूर्व नालों की सफाई कराने में जुटा है। लेकिन बिना स्थिति के जाने शुक्रवार को जेसीबी से बीएसए कालेज के पास नाले की सफाई करा रहा था। इसी बीच जेसीबी से निजी कम्पनी की घरेलू गैस सप्लाई करने वाली पाइप लाइन फट गई। जिसकी वजह से इलाके में तेजी से गैस का रिसाब होने लगा। गैस पाइप लाइन फटने की सूचना मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पा कर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने गैस पर रिसाब पाने का प्रयास शुरू कर दिया। इसी बीच पुलिस ने भूतेश्वर से बस स्टैंड की तरफ जाने वाले मार्ग पर एहतियात के तौर पर ट्रैफिक रोक दिया। काफी देर मशक्कत करने के बाद दमकल कर्मियों ने गैस के रिसाब पर काबू पाया।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More