वृन्दावन(जहीर आलम)। बुधवार की शाम मथुरा की वृंदावन नगरी में उड़ीसा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशीलाल पहुंचे जहां उन्होंने बांकेबिहारी मंदिर में अपने आराध्य ठाकुरजी की पूजा अर्चना कर ठाकुरजी से विश्व शांति और समाज कल्याण की कामना करते हुए कहा श्रीकृष्ण के आदर्श जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए उड़ीसा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशीलाल बुधवार शाम को वृंदावन अपनी धार्मिक यात्रा पर आये,ं उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य पूजा अर्चना की। साथ ही विश्व शांति व समाज कल्याण की कामना करते हुए अपनी इस धार्मिक यात्रा को अपने लिये सौभाग्य बताया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान राधाकृष्ण की दिव्य लीलास्थली श्रीधाम वृंदावन की पावन धरा पर भगवान के दर्शन का सौभाग्य उनकी कृपा से ही मिलता है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण सृष्टि के महानायक भगवान श्रीकृष्ण का जीवन चरित्र मानव जाति के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। हमें श्रीकृष्ण के आदर्श जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इससे पूर्व राज्यपाल के आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। मंदिर के एक नंबर गेट से सुरक्षाघेरे में राज्यपाल को दर्शन कराए गए।
Read MoreBREAKING NEWS












