देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(सतपाल सिंह) । पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा दे रहे दो मुन्ना भाईयों को मंगलवार कक्ष निरीक्षकों ने अलग-अलग परीक्षा केन्द्रों से पकड़कर पुलिस को सौंपा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।
मंगलवार को जनपद में पुलिस भर्ती की 15 केन्द्रों पर परीक्षा चल रही थी, सुबह की पाली में बीएसए इंजीनियरिंग कालेज के एक कमरे में कक्ष निरीक्षक रवि कुशवाह अंदर गए तो उन्हें परीक्षा दे रहे एक युवक पर शक हुआ। तब उन्होंने उस युवक से पूछताछ की। वह युवक घबड़ा गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम उमेश कुमार पुत्र हरीचन्द्र मधुवनी बिहार बताते हुए जानकारी दी कि वह बुलंदशहर शिवा गोस्वामी के स्थान पर परीक्षा दे रहा था, कक्ष निरीक्षक की सूचना पर कृष्णानगर पुलिस मोके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक के पास से 20 हजार 599 रूपए तथा शिवा के नाम का डीएल, वोटिंग कार्ड बरामद किया। दूसरी ओर हाइवे थाना क्षेत्र स्थित श्रीगिर्राज महाराज कालेज में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां कक्ष निरीक्षक ने गौड़ा अलीगढ़ निवासी जितेन्द्र पुत्र महावीर के स्थान पर परीक्षा दे रहे युवक को पकड़ा है। पकड़े गए युवक ने अपना नाम सत्येन्द्र उर्फ विनोद पुत्र महावीर निवासी ग्राम नोरवा जिला रोहताश बिहार बताया। हाइवे व कृष्णानगर पुलिस ने दोनों युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
डिजिटल रिश्तों की गिरफ्त में नई पीढ़ी
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा