BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मेमोरी गर्ल प्रेरणा शर्मा ने दिए चुटकियों में याद करने टिप्स

संरक्षक मेघश्याम वार्ष्णेय ने कहा कि इससे ना केवल बच्चे मानसिक रूप से सक्षम होंगे बल्कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन भी मिलेगावृंदावन(जाहिर आलम)।  बाल विकास परिषद एवं कनकधारा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में गौतम पाड़ा स्थित ठाकुर सत्यनारायण मंदिर में चल रहे मेमोरी बढ़ाओ प्रशिक्षण शिविर का समापन आज हो गया। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक मेमोरी गर्ल प्रेरणा शर्मा एवं समाज सेविका डॉ. लक्ष्मी गौतम ने कहा कि वर्तमान परिवेश में बच्चो की मेमोरी शार्प होना बेहद जरूरी है। विभिन्न कैरियर परीक्षाओं एवं प्रतियोगिताओं में सफलता के लिए मैमोरी का मजबूत और तेज होना बच्चों के लिए लाभदायक है। प्रमुख शिक्षाविद शंभूचरण पाठक ने मथुरा वृंदावन के बच्चों को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारी प्रेरणा शर्मा के द्वारा मेमोरी बढ़ाने के टिप्स देने को वरदान बताया। संरक्षक मेघश्याम वार्ष्णेय ने कहा कि इससे ना केवल बच्चे मानसिक रूप से सक्षम होंगे बल्कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन भी मिलेगा। अध्यक्ष अवधेश अग्रवाल ने कहा कि बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे आयोजन प्रभावशाली साबित होंगे, यह बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाएंगे और उन्हें अपने जीवन मे आगे बढ़ाने के साथ मजबूती करेंगे। इस अवसर पर धर्म सिंह, शैलेंद्र सिंह, अंकित वार्ष्णेय, विष्णु गोला, शुभम गौतम, रितु गौतम, अतुल गोयल, नवीन चौधरी, मुकेश शर्मा, मोहन शर्मा, बंटी ,बृजेश गुप्ता, मनीष पंडित ,पायल बघेल, गीता शर्मा, तेजपाल चौधरी, आदि उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More