देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(सतपाल सिंह)। 13 रोज पूर्व हुई किन्नरों के गुरू की हत्या में शामिल तीसरा हत्यारोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी निशानदेही से तमंचा मय कारतूस भी बरामद हुए हैं।
विदित रहे कि कोसीकलां निवासी किन्नरों के गुरू सखीबाई की 13 दिन पूर्व अपने साथियों के साथ सुरीर में रानी किन्नर के नए बने घर को देखने आई थी, जहां उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतका के भाई अखयराम ने रानी एवं रंजीत समेत चार लोगों को नामजद किया था। पुलिस ने हत्या में आरोपी रानी किन्नर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि एक नामजद रंजीत ने कोर्ट में समर्पण कर दिया था। सुरीर इंस्पेक्टर संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि विवेचना के दौरान जुगनू निवासी गांव राजागढ़ी का नाम प्रकाश में आया है। जिस पर सखीबाई की हत्या में शामिल होने का आरोप है, हत्यारोपी जुगनू को मंगलवार रात घर में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया, वहीं इंस्पेक्टर ने बताया वादी की ओर से इस हत्याकांड में अन्य लोगों के शामिल होने का शक जताया जा रहा है, जिनके बारे में गहराई से छानबीन की जा रही है। निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा 315 बोर मय कारतूस के बरामद किया है।













Related Items
कैंप में बच्चों को सिखाए जाएंगे आत्मरक्षा गुरू
जलियांवाला बाग हत्याकांड ने दिया जीवन को महत्वपूर्ण मोड़
सागर धनखड़ हत्याकांड - सुशील कुमार के 3 साथियों की तलाश में पुलिस