देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मुंबई। मुंबई में मंगलवार को भारी बारिश हुई लेकिन यहां एक बार फिर से जबदस्त बारिश दस्तक दे सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर कहा है कि अगले 48 घंटो तक भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर सरकार ने भी तैयारी शुरू कर दी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए निकाय प्रशासन और अन्य एजेंसियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। मंगलवार से हो रही भारी बारिश के चलते आज बुधवार को शहर के सभी स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे।
वहीं कई ट्रेने भी कैंसल कर दी गई है। रेलवे ने भी मुंबई जाने वाली लंबी दूरी की कुछ ट्रेनों को रद्द किया है। बारिश की वजह से मुंबई लोकल की सेंट्रल लाइन पर फिलहाल ट्रेनें बंद हैं, वहीं हार्बर लाइन पर ठप हुई लोकल सर्विस को फिर से चालू कर दिया है। इसके अलावा वेस्टर्न लाइन पर भी लोकल कुछ देरी से चल रही है। शहर के निचले उपनगरीय इलाकों में ज्यादा बारिश की आशंका जताई जा रही है। छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सेवाएं रोक दी गईं। कुछ विमानों को नजदीकी हवाई अड्डों की तरफ भेजा गया है।
मौसम विभाग के अनुसार कुछ जगहों पर ‘हेवी टु वेरी हेवी’ बारिश हो सकती है। साथ ही आज हाईटाइड की चेतावनी भी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार मुंबई से सटे रायगड जिले में भारी बारिश हो सकती है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
आनंद पर्वत में मामूली टक्कर पर चाकू मारकर हत्या, 7 घंटे में पुलिस ने सुलझाया केस
करूर भगदड़ मामले में अभिनेता विजय से सीबीआई ने की 6 घंटे तक पूछताछ, दिखे परेशान
मुंबई में कमरा नहीं मिलने पर जब दीप्ति नवल ने की चित्रांगदा सिंह की मदद, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा