देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा(सतपाल सिंह)। पंजाब बार्डर पर पाकिस्तान द्वारा की गई गोलाबारी में फिर ब्रज का लाल शहीद हो गया जिसकी सूचना मिलते ही कोसीकलां थाना क्षेत्र के हरियाणा बार्डर स्थित गांव गढ़ी बुरवारी में कोहराम मच गया। शहीद का र्पार्थक शरीर कल आने की संभावना है।
नापाक पाकिस्तान की गोलाबारी में मथुरा कोसीकलां थाना क्षेत्र के हरियाणा बॉर्डर से लगा गाँव गढ़ी बुरवारी का लाल शहीद हो गया है। दो बेटा थे एक भारत माँ की सुरक्षा में पंजाब बार्डर पर गोलाबारी में शहीद हो गया। बुधवार सुबह सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में सन्नाटा पसर गया। बताया जाता है कि शहीद 22 वर्षीय कैलाश बैनीबाल पुत्र रमेश बैनीबाल अभी तक अविवाहित था और दो साल पहले सेना में भर्ती हुआ था। 16 जून को गाँव से छुट्टी बिताकर गया था। शहीद कैलाश बैनीबाल को क्या पता था कि अब वह कभी परिवारीजनों से नही मिल सकेगा। शहीद का पार्थिव शरीर गाँव में कल तक आने की सूचना वर्तमान प्रधान द्वारा प्राप्त हुई है।













Related Items
मथुरा के इस्कॉन मंदिर में सदस्यता रसीदों का घोटाला, एफआईआर दर्ज
धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाओं वाला क्षेत्र है मथुरा-वृंदावन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
MATHURA : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे मथुरा