BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ब्रजकेसरी का खिलाब पर शेरा पहलवान का कब्जा

सीओ जगदीश कालीरमण, सीएफओ संजय शर्मा ने पहलवानों का हाथ मिलवाते हुए मथुरा(के.के पाठक) जिला ओलंपिक के द्वारा शिवशक्ति अखाड़े के सहयोग से आरएसडी पब्लिक स्कूल नगला माना में ब्रजकेसरी खिताबी कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष वैध हरिओम चतुवेर्दी, उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार यूनियन मथुरा के जिला उपाध्यक्ष ठाकुर विष्णु पहलवान, अर्जुन अवार्ड विजेता सीओ जगदीश कालीरमण, सीएफओ संजय शर्मा ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया।

इस कुश्ती दंगल में ब्रज के 200 पहलवानों ने प्रतिभाग कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। तालियों की जोरदार गड़गड़ाहट से दर्शकों ने उनका जमकर उत्साह वर्धन किया। ब्रजकेसरी के खिताब पर शेरा पहलवान ने अपना कब्जा किया। तो जिला केसरी महेन्द्र पहलवान बनें। जिला चैंपियन का खिताब सचिन पहलवान ने अपने नाम किया। विजेता पहलवानों को गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के विधायक ठाकुर कारिन्दा सिंह,एसडीएम सदर क्रान्ति शेखर सिंह,एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने प्रमाण पत्र, मैडल,चांदी की गुर्ज व नगद धनराशि देकर सम्मानित किया। 

कार्यक्रम के आयोजक ठाकुर अशोक पहलवान,शेखर पहलवान,ठाकुर राजकुमार सिंह राजावत ने सभी पहलवानों को पटुका व पगड़ी पहनाकर गर्मजोशी से सम्मान किया। निर्णायक की भूमिका भगवान सिंह पहलवान व गोविन्द मिश्रा ने निभाई। स्कोर कीपरिंग चौधरी निहाल सिंह व सतीश सिंह ने की। इस अवसर पर एसआई जसराम सिंह,ठाकुर अजय प्रताप सिंह, गोविंद चतुवेर्दी,पूर्व सूवेदार विनोद चतुवेर्दी,उम्मेद खलीफा,सोनू पहलवान, बाबा मुकुंद, खजान सिंह, सूरज पहलवान, नरेंद्र कृष्ण गौतम आदि मौजूद रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More