BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

किसानों की आलू व गन्ना की समस्याओं को लेकर रालोद ने सौंपा डीएम को ज्ञापन

राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र को सौंपते रालोद जिलाध्यक्ष कुं. नरेन्द्र सिंह व डा. अशोक अग्रवाल एवं अन्य। मथुरा (सतपाल)| बुधवार को रालोद लोकसभा प्रभारी डा. अजय तोमर (पूर्व विधायक) व जिलाध्यक्ष कुँवर नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में रालोद अध्यक्ष चौ.अजीत सिंह एवं उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय पर आलू किसान व गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन एवं महामहिम राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र को ज्ञापन सोंपा गया। 

रालोद जिलाध्यक्ष कुं. नरेन्द्र सिंह ने कहा कि देश के किसानों का लगभग रुपये 22000 करोड़ गन्ना मूल्य भुगतान के लिए आज भी बकाया है, जिसमें सबसे अधिक उत्तर प्रदेश के किसानों का है। केन्द्र सरकार द्वारा घोषित रुपये 7000 करोड़ के पैकेज में से भी किसानों के गन्ना मूल्य बकाया हेतु उपलब्ध धनराशि पर सरकार मौन है। यदि किसानों के नाम पर आवंटित यह धनराशि पूर्व की तरह अधिकारियों और मिल मालिकों के बीच बंदरबांट की शिकार हो सकती है। आलू पर आयात शुल्क में केन्द्र सरकार द्वारा की गई 10 प्रति.कमी के कारण शीतगृहों में रखे आलू का मूल्य भी कम होने लगा है, जिसके कारण विगत वर्ष की तरह, आलू के सड़क पर फिकने के आसार बन जायेंगे।

किसानों की आय दोगुनी करने का दावा करने वाली सरकार से आपके माध्यम से हम निम्नलिखित मांग करते हैं। गन्ना किसानों का बकाया मूल्य भुगतान तुरन्त सरकार गारंटी पर कराये। गन्ना मूल्य बकाया पर ब्याज की धनराशि का भुगतान अविलंब कराया जाए। निजी हाथों में बेची गई गन्ना मिलों को सरकार तुरन्त अपने कब्जे में कर चालू कराये। केन्द्र सरकार द्वारा आलू पर आयात शुल्क बढ़ाकर पूर्ववत 20 प्रति. किया जाए और निर्यात के लिए प्रोत्साहन दिया जाए। प्रदेश सरकार द्वारा विगत वर्ष घोषित परिवहन भाड़ा अनुदान की धनराशि को अविलंब किसानों में वितरित किया जाए तथा अब तक वितरित धनराशि में हुए गोलमाल की सक्षम एजेंसी द्वारा जांच करायी जाए। 

इस अवसर पर रालोद जिलाध्यक्ष कु. नरेन्द्र सिंह, वरिष्ठ नेता डा.अशोक अग्रवाल, युवा पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष रोहित प्रताप, महानगर अध्यक्ष दिलीप चौधरी, बाबूलाल प्रमुख, सुरेश भगत, देशराज सिंह, मुकेश प्रधान, सोहन लाल वाल्मीकि, हरवीर सिंह, बच्चन पहलवान, अमित गुर्जर, विश्वेन्द, मंगल नरवार आदि थे। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More