देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
सप्तदिवासीय परीक्षण शिविर का हुआ शुभारम्भ
वृन्दावन(जहीर आलम)। श्री वृंदावन बाल विकास परिषद एवं कनकधारा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में गौतम पाड़ा स्थित ठाकुर सत्यनारायण मंदिर में मेमोरी बढ़ाओ प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया । बुधवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ मैमोरी गर्ल प्रेरणा शर्मा एव समाज सेविका डॉ. लक्ष्मी गौतम संयुक्त रूप से फीता काट कर किया । इस बीच शिविर में आये 20 बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक मेमोरी गर्ल प्रेरणा शर्मा से टिप्स ने टिप्स दिये । समाज सेविका डॉ. लक्ष्मी गौतम ने कहा कि वर्तमान परिवेश में बच्चो की मेमोरी शार्प होना बेहद जरूरी है। विभिन्न कैरियर परीक्षाओं एवं प्रतियोगिताओं में सफलता के लिए मैमोरी का मजबूत और तेज होना बच्चों के लिए लाभदायक है। प्रमुख शिक्षाविद शंभूचरण पाठक ने मथुरा वृंदावन के बच्चों को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारी प्रेरणा शर्मा के द्वारा मेमोरी बढ़ाने के टिप्स देने को वरदान बताया । संरक्षक मेघश्याम वार्ष्णेय ने कहा कि मेमोरी गर्ल प्रतिदिन 13 जून से 19 जून तक सुबह 8 से 10 बजे तक बच्चों को प्रशिक्षण देगीं। इससे ना केवल बच्चे मानसिक रूप से सक्षम होंगे बल्कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन भी मिलेगा। अध्यक्ष अवधेश अग्रवाल ने कहा कि बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे आयोजन प्रभावशाली साबित होंगे, यह बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाएंगे और उन्हें अपने जीवन मे आगे बढ़ाने के साथ मजबूती करेंगे। इस अवसर पर धर्म सिंह, शैलेंद्र सिंह, अंकित वार्ष्णेय, विष्णु गोला, शुभम गौतम, रितु गौतम, अतुल गोयल, नवीन चौधरी, मुकेश शर्मा, मोहन शर्मा, बंटी ,बृजेश गुप्ता, मनीष पंडित ,पायल बघेल, गीता शर्मा, तेजपाल चौधरी, आदि उपस्थित थे।













Related Items
सैन्य अधिकारी की पत्नी का रोल एक अलग अनुभव, उनमें ताकत और डर का मिश्रण : चित्रांगदा सिंह
जगन्नाथ पुरी मंदिर के चार द्वार, जिसमें छिपा है मोक्ष, विजय, समृद्धि और धर्म का रहस्य
मैं मुक्का मारूं या किस करूं... एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने बताया कपिल शर्मा संग काम का अनुभव