देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा (सतपाल)| तीन दिन पूर्व गोदाम में हुई लाखों की चोरी के मामले में चार युवकों को चैकिंग के दौरान बीतीरात पुलिस ने पकड़ लिया है। इनके पास से चोरी किया हुआ माल बरामद हुआ है।
विदित रहे कि 10 जून को नवीन कुमार पुत्र स्व. इन्द्रसेन अग्रवाल निवासी भरतपुरिया पेंच थाना कोसीकलां के गोदाम पर लाखों रूपए मूल्य के स्पेयर पार्ट्स अज्ञात चोर चुरा ले गए थे।
कोसी थाना प्रभारी अमित कुमार द्वारा टीम के साथ शालीमार बाग के करीब बीतीरात चैकिंग कर रहे थे कि आधा दर्जन युवक पुलिस को संदिग्ध नजर आए पुलिस के रोकने पर यह भागने लगे तो पुलिस ने पीछा कर चार युवकों को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में इन्होंने अपने नाम आरिफ पुत्र वकील, आमिर पुत्र आजाद, रफीक पुत्र इत्तन, निवासी ग्राम दौताना थाना कोसीकलां, जुगली पुत्र फतैह निवासी ग्राम दहगांव थाना कोसी बताया। जबकि दो युवक भागने में सफल रहे। भागे गए युवक उदय पुत्र इंद्रजीत व दाताराम पुत्र तेजपाल निवासीगण बदनगढ़ थाना बरसाना है।
पुलिस ने इनके पास से कंपाइन थ्रेशर मशीन से संबंधित स्पेयर पार्ट्स भिन्न-भिन्न प्रकार के जिनकी कीमत करीब ढाई लाख रूपए बरामद किए है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों ने बताया क यह सामान अपने साथी उदय पुत्र इन्द्रजीत व दाताराम पुत्र तेजपाल निवासी बदनगढ़ थाना बरसाना के साथ मिलकर नवीन कुमार के गोदाम से चोरी किए गए थे। नवीन कुमार के यहां रफीक गार्ड की नौकरी करता है, उसने ने गोदाम की डुप्लीकेट चॉबी बनवाकर अपने साथियों को बुलाकर गोदाम से चोरी करवाई थी।













Related Items
देव दीपवली आज, लाखों जलते दीपक यमुना में उकेरेंगे आलौकिक प्रतिबिंब
व्यवसायी के घर से लाखों की नकदी कीमती सामान चोरी
महिलाएं बदल रही अपनी किस्मत, प्रिंटिंग प्रेस का कामकाज शुरू कर कमा रही लाखों रुपए