देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा (सतपाल)| छाता कोतवाली प्रागंण से चार दिन पूर्व चोरी हुए टै्रक्टर ट्राली के मामले में आज छाता पुलिस को थोडी राहत मिल गई। चोर थाना से चुराए टै्रक्टर को नौहझील थाना क्षेत्र में लावारिस हालत में छोड गये। अज्ञात चोर टै्रक्टर को पुलिस के बढते दबाव के कारण छोड गये। लेकिन छाता पुलिस के लिए अभी चुनौती बरकरार बनी हुई। पुलिस को अभी टै्रक्टर चोर को पकडने के अलावा गायब ट्राली को भी बरामद करना है। इस टै्रक्टर चोरी प्रकरण में छाता पुलिस के साथ जनपद की पुलिस भी खूब किरकिरी हुई है।
जानकारी के अनुसार छाता थाने में तेनात उप निरीक्षक प्रविन्द्र कुमार ने 9 जून को कस्बा छाता में अबैध मिट्टी खनन में लगे चार टै्रक्टर ट्राली को पकड कर कोतवाली प्रागंण में लाकर खडा कर दिया। इन टै्रक्टर ट्रालियों में अज्ञात चोर 12 जून को मेसी फरग्युशन ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन नम्बर यू पी 85 ए एक्स 7636 को मय ट्राली के चुरा ले गये। कोतवाली प्रागंण से अचानक चोरी हुए टै्रक्टर ट्राली की सूचना से पुलिस विभाग में हडकंप मच गया। कोतवाली में तेनात प्रधान लेखक प्रकाश चंद द्वारा मीडियां में खबरें प्रकाशित होने के बाद 14 तारीख को अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया। बीती रात्रि को जनपद के थाना नौहझील क्षेत्र में एक मेसी फरग्युशन टै्रक्टर लावारिस हालत में खडा पाये जाने की सूचना मिली।
नौहझील थाना प्रभारी दुर्गेष कुमार के अनुसार थाने में तेनात उप निरीक्षक दीपक दौहरे रात्रि में गश्त पर थे। जैसे गश्ती टीम निषादराज तिराहे पर पहुंची तो एक लाल रंग का मेसी फरग्युशन टै्रक्टर खडा दिखाई पडा। पुलिस द्वारा टै्रक्टर को थाना नौहझील पर लाया गया। लावारिस टै्रक्टर का संदेश पाकर थाना छाता प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार थाना नौहझील पहुंचे तो गायब टै्रक्टर छाता वाला ही निकला। पुलिस टै्रक्टर को छाता कोतवाली ले आई। थाना प्रभारी निरीक्षक द्वारा अज्ञात चोर व टै्रक्टर से गायब ट्राली की सरगर्मी से खोज की जा रही है। वैसे इस टै्रक्टर ट्राली चोरी प्रकरण में कोतवाली पुलिस की लापरवाह होने वाली छवि का संदेश जनता में चला गया है। लोगों में पिछले तीन चार दिन से जगह जगह यही चर्चा रही कि योगी राज में बदमाशों को हौसले पस्त होने के बजाय और अधिक बढ गए। कस्बा की जनता द्वारा यह भी बताया गया कि आजादी के बाद आज तक छाता में इस तरह की दुस्साहस पूर्ण घटना घटित नही हुई थी। यह घटना छाता पुलिस की कार्य प्रणाली की ओर इशारा कर रही है।













Related Items
छाता तहसील में अनसुनी की शिकायत सबसे ज्यादा
थाना सदर पुलिस ने कार्रवाई अन्तर्राजीय तीन पशु तस्कर दबोचे
छाता में ज्वैलर लूटकांड के भागे हुए दो बदमाश दबोचे