BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

थाना सदर पुलिस ने कार्रवाई अन्तर्राजीय तीन पशु तस्कर दबोचे

मथुरा। थाना सदर पुलिस ने पशु तस्करों पर कार्रवाही की है। अलीगढ ले जाए जा रहे तीन आयशर कैन्टर से 15 भैंस, एक भैंसा और 92 पड्डा पडिया बरामद किए हैं। तीन पशु तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व 429 आईपीसी के तहत कार्रवाही की गई है। मुरैना राजस्थान की पेठ से खरीद कर अलीगढ कट्टीघर ले जाए जा रहे थे पशु।


प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार महेन्द्र प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि सोमवार को पुलिस टीम बैराज मोड पर वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि अन्तर्राजीय पशु तस्कर तीन आयशर कैन्टर वाहनों में पशुओं को क्रूरता पूर्वक भरकर टाउनशिप से बैराज मोड की ओर आ रहे हैं और बैराज पुल टाउनशिप से अलीगढ की तरफ जाएंगे।

इस सूचना पर टाउनशिप की तरफ से आने वाले वाहनों की चैकिंग की गई। टाउनशिप की तरफ से समय करीब डेढ बजे आ रहे तीन आयशर कैन्टर आए।

इन्हें रोककर तलाशी ली गयी तो आयशर केन्टर सख्या यूपी 80 बीटी 6186 में जिन्दा भैंस 15, मृत भैंस दो व 13 पड्डे मिले। आयशर कैन्टर आरजे 11 जीए 7538 में जिन्दा 33 पड्डे, चार पडिया व दो मृतक पड्डे तथा तीसरे आयशर कैन्टर आरजे 11 जीए 1004 में 38 जिन्दा पड्डे, उक जिन्दा भैंस व 2 मृत पड्डे मिले।

पकडे गये आयशर कैन्टर के ड्राइवर मौ. शकील पुत्र मौ. शफीक निवासी मोहल्ला घेर कागरौल थाना कागरौल जनपद आगरा, असलम पुत्र इस्लाम निवासी इटाय पाडा पुराना शहर थाना कोतवाली जिला धौलपुर राजस्थान तथा आबिद पुत्र कदीर निवासी मौहल्ला व्यापारियान थाना सादाबाद जिला हाथरस ने इन पशुओं को मुरैना राजस्थान की पेठ से व्यापारियों द्वारा खरीदकर अलीगढ कट्टीघर ले जाना बताया है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More