देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More

डीएम एसएसपी ने गले मिल सभी को दी ईद की बधाई
मथुरा(जहीर आलम)। कान्हा की नगरी में आज मुस्लिम समुदाय के हजारों लोगों ने अल्लाह की बारगाह में सर झुकाकर ईद-उल फितर की नमाज अता करते हुए मुल्क की हिफाजत व अमन चैन की दुआ मांगी। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के गणमान्य लोगों ने पाक को आंतकी करार दिया है, वहीं देश भक्ति दिखाते हुए मुस्लिम समुदाय के बच्चों ने तिरंगा वस्त्र धारण कर देश के लिए हम सब एक का नारा लगाया। इस अवसर पर डीएम एसएसपी ने सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए गले लगाया। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतेजाम कर रखे थे चहुंओर पुलिसबल की निगाह बनी रही।
शनिवार की सुबह ईद-उल-फितर के अवसर पर सुबह से ही मुस्लिम समाज के बच्चे बूढ़े और युवाओं में उत्साह दिखाई दिया। ईद के मौके पर नए लिबास पहनकर मस्जिद पहुंचे मुस्लिम भाइयों ने ईद उल फितर की नमाज अदा की। सुबह 9ः00 बजे ईद की नमाज शाही जामा मस्जिद के इमाम ने अदा कराई। बाद में मुस्लिम भाइयों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। वहीं इस अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की मुबारक देने के लिए शाही जामा मस्जिद पर बड़ी संख्या में राजनीतिक एवं सामाजिक लोगों का जमावड़ा दिखाई दिया। सभी अखलाक और मोहब्बत के साथ आपस में गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते दिखाई दिए। नमाज के दौरान पुलिस प्रशासन की तरफ से भी सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम किए गए थे। पुलिस ने नमाज से काफी समय पहले ही मस्जिद को जाने वाले सभी मार्गों पर बैरिकेटिंग करा दी थी जिससे कि नमाजियों को नमाज अदा करने में कोई परेशानी न हो ।
ईद उल फितर के मौके पर वृन्दावन में मुस्लिम भाइयों ने देश भक्ति का जज्बा दिखाते हुए पाकिस्तान में रहने वाले अपने रिश्तेदारों को ईद की मुबारकबाद नहीं दी। मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि पकिस्तान आतंकी देश है। वहीं जिला अधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्रा और एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सभी जनपद वासियों को ईद की मुबारकबाद दी।













Related Items
ईद-उल-फितर पर महामारी से निजात पाने की मांगी दुआएं
ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर भारत-पाकिस्तान के सैनिकों ने मिठाइयों का किया आदान-प्रदान
INTERVIEW : राजनाथ ने सांप्रदायिकता की राजनीति को किया खारिज, कुछ ताकतें मुस्लिमों को कर रही गुमराह