देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
एसएसपी ने जारी किया शिकायती नम्बर, तुरंत होगी कार्यवाही
सुविधा शुल्क न लेकर होंगे पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन के कार्य
मथुरा(जाहिर आलम)। रिश्वत खोर दो सिपाही और दरोगा को सस्पेंड करने के बाद अब एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने आम लोगों से अपील की है कि अगर कोई पुलिस कर्मी पासपोर्ट के लिए चरित्र सत्यापन या फिर किसी कार्य के लिए रिश्वत मांगता है तो आप मोबाइल नंबर 9454458106 पर उनसे शिकायत दर्ज करा सकते है।
मथुरा। जिले में पासफोर्ट व चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर या रिपोर्ट लगवाने के नाम पर वसूली हो रही है। इनकी बढ़ती शिकायतों को लेकर आज एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने शिकायत दर्ज कराने के लिए एक मोबाइल नम्बर जारी किया है। उन्होंने कहा है कि चरित्र प्रमाण पत्र व पासपोर्ट या अन्य किसी कार्य के लिए कोई पुलिसकर्मी या दलाल सुविधा शुल्क की डिमांड करे तो उसकी शिकायत इस नम्बर पर करें। जिस पर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। एसएसपी ने कहा कि अब किसी का कार्य सुविधा शुल्क लेकर नहीं बल्कि बिना शुल्क के होगा। किसी भी व्यक्ति को अब किसी भी प्रकार के आवेदन पर पुलिस विभाग की रिपोर्ट लगवाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा है कि वे पूरी ईमानदारी से आवेदन पत्रों का सत्यापन बिना सुविधा शुल्क लिये करें। यदि कोई पुलिसकर्मी ऐसास करता हुआ मिला तो उसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन