BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मगोर्रा पुलिस ने कई चोरी की घटनाओं को किया खुलासा

मथुरा(अनिल कुमार)। जनवरी माह में हुई चोरी के मामले में घर पर लगातार दबिश दे रही पुलिस परेेशान होकर परिजनों ने पूर्व प्रधान की शरण ली। पूर्व प्रधान ने पुलिस से बचाने के लिए 1.49 लाख रूपये परिजनों से हड़प लिए। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए चोर और पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

थाना मगोर्रा के क्षेत्र अन्तर्गत जाजनपट्टी चैराहा स्थित छः माह पहले प्रवीण मोबाइल की दुकान में चोरी हुई थी। दुकानदार ने थाना मगोर्रा में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मगोर्रा पुलिस चोरी के खुलासे को जुटी हुई थी। इस दौरान फौंडर के नगला धाम के हरिओम का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने चोर को पकड़ने के लिए कई बार दबिश दी। पुलिस की दबिश से परेशान होकर हरिओम के परिजनों ने मगोर्रा के पूर्व प्रधान थानसिंह की शरण ली। शनिवार की शाम को मुखबिर की सूचना पर मंशा देवी मार्ग से मगोर्रा पुलिस ने हरिओम पुत्र ज्ञान सिंह को दबोच लिया। पूछताश के दौरान पूर्व प्रधान द्वारा ली गई रकम की हकीकत से पर्दा हट गया। पुलिस ने गिरफ्तार किये गये हरिओम से 8 मोबाइल, 2 माॅनीटर, 1 तंमचा समेत 2 जिन्दा कारतूस बरामद किया है। और कई चोरी की घटनाओं का ख्ुालासा किया है। चोर सहित मगोर्रा के पूर्व प्रधान को जेल भेज दिया है। पकड़ने वाली टीम में थाना प्रभारी अवधेश त्रिपाठी, एसआई वेदप्रकाश गौतम, उपनिरीक्षक अनुज कुमार तिवारी, दुर्गेश कुमार, अवधेश कुमार आदि थे। प्रभारी निरीक्षक अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि छः माह पूर्व हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पूर्व प्रधान और चोर को पकड़कर जेल भेजा है। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More