देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(पवन शर्मा)। जायन्ट्स ग्रुप ऑफ मथुरा मेन ने विश्व अध्यक्ष पद्मश्री नाना चुडास्मा के 84वें जन्मदिवस पर प्रथम सत्र में अलवर पुल के पास स्थित रोटरी ब्लड बैंक में उपाध्यक्ष मोहनबाबू आर्य, डी.ओ.ए. संजय अग्रवाल, डायरेक्टर्स विवेक नागपाल, ब्रजेश सिंघल, शुभम् गर्ग, ब्रजेश गुप्ता, संगीता सिंघल व मान्या गर्ग ने आठ यूनिट रक्तदान कर प्रशंसनीय सेवाकार्य किया, जिसमें डॉ. मोहित गुप्ता, टैक्नीशियन हिमांशु शर्मा व कम्पाउण्डर भगवानदास मीणा का योगदान सराहनीय रहा। केन्द्रीय समिति सदस्य मुकेश अग्रवाल ने बताया कि आज हमारे विश्व अध्यक्ष के जन्मदिवस पर देश भर में 400 कैम्प लगाकर जायन्ट्स साथियों द्वारा रक्तदान किया जा रहा है। अध्यक्ष जुगलकिशोर अग्रवाल ने सभी रक्तदान दाताओं व उपस्थितों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। द्वितीय सत्र में सभी जायन्ट्स ने सपरिवार बिग सिनेमा में फिल्म रेस-3 देख मनोरंजन किया एवं सांय स्थानीय होटल में विश्व उपाध्यक्ष एस.पी.चतुर्वेदी व फैडरेशन-5 अध्यक्ष राजेश बजाज ने केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया और खुशियाँ मनाते हुए कविताओं, चुटकुलों और कहकहों के मध्य बताया कि पद्मश्री नाना चुडास्मा ने अपने अथक प्रयासों से संगठन के एक छोटे से पौधे को वट-वृक्ष के रूप में परिवर्तित कर हमें नई राह दिखायी है। प्रथम महिला रजनी तायल व संगीता सिंघल ने सभी को हाऊजी खिलायी व विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का समापन सह-भोज के साथ हुआ। अन्त में अध्यक्ष जुगलकिशोर अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में माधुरी-एस.पी.चतुर्वेदी, रिचा-राजेश बजाज, निधि-मुकेश अग्रवाल, रजनी-जुगल किशोर अग्रवाल, कृष्णा-दिनेश गर्ग, कुमकुम-धनेश मित्तल, मंजू-देवेन्द्र गर्ग, मनीषा-दाऊदयाल अग्रवाल, मीनाक्षी-मनोहरदास अग्रवाल, शीला-विपिन गर्ग, राजकुमारी-आर.सी.उदयी, आभा-संजय अग्रवाल, किरन-विवेक नागपाल, सुमन-एम.बी.आर्य, मीरा-अनुराग अग्रवाल, जौली-दिलीप अग्रवाल, किरन-जितेन्द्र कुमार, स्नेहलता-रमनलाल गुप्ता, रानी-विकास सिंघल, गीता-विनोदबिहारी गुप्ता आदि थे।













Related Items
आमिर खान की समुद्र के सामने वाली बिल्डिंग को एमआईसीएल ग्रुप करेगा रिडेवलप
डेंगू बुखार में जान बचाने को रक्तदान
लखनऊ यूनिवर्सिटी के स्टडी वॉट्सऐप ग्रुप में अश्लील फोटो और मैसेज पोस्ट लीक