देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। डेंगू बुखार के फैलने के साथ ही अचालनक ब्लड बैंकों में रक्त की मांग बढ गई है। डेंगू बुखार से लोगों की जान बचाने के लिए संस्थाएं आगे आई हैं और रक्तदान कर रही हैं। वृन्दावन जेसी सेवा सप्ताह बंधन के पांचवंे दिन जेसी आई कान्हा के अध्याय अध्यक्ष जेसी आशीष अग्रवाल पेड़े वाले के नेतृत्व में सप्ताह निदेशक जेसी आयुष अग्रवाल की देखरेख में रक्तदान शिविर का आयोजन शाहजी मंदिर के समीप अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित किया गया।
जेसी हरिदास अग्रवाल ने कहा कि बल्ड की जरूरत केबल ब्लड से ही पूरी हो सकती है। इसलिए सबको रक्त दान करना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक जेसी विवेक अग्रवाल ,जेसी प्रीत अग्रवाल के द्वारा सभी रक्त दान करने वाले सदस्यों का अभिनंदन किया गया। सचिव जेसी गोपाल अग्रवाल और सह सचिव जेसी विनीत अग्रवाल ने सभी डॉक्टरों व स्टाफ का सम्मान किया । रक्तदान शिविर में 25 लोगों ने रक्तदान कर समाज सेवा में अपना सहयोग प्रदान किया।
स्व गोपाल दास गया वाले एवं स्व श्रीमती माधुरी देवी की पुण्य स्मृति में
जेसी आई कान्हा एवं गया वाला परिवार द्वारा रक्त की कमी को दूर करने के उद्देश्य से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में महिला एवं पुरुषों का सराहनीय योगदान रहा । रक्तदान करने वालों में धीरेंद्र, तरुण, एडवोकेट सुधांशु खंडेलवाल, विनीत अग्रवाल, कपिलअग्रवाल मुकुट वाले, माधव अग्रवाल, विनोद जायसवाल, दीपिका अग्रवाल, मयंक, प्रतीक, सत्यम मित्तल, मोहित अग्रवाल, संजय, नितिन, शुभम, अभिषेक, राखी अग्रवाल, रचना अग्रवाल और प्रखर अग्रवाल आदि ने रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर लगा मनाई पुण्यतिथि
राया संस्था रक्तदाता फाउंडेशन के तत्वाधान में 55 वां स्वेक्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन सरकारी अस्पताल पर मरहूम जनाव जहीर अहमद चौथी पुण्यतिथि (वरसी )के उपलक्ष्य में जिला अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया , शिबिर में कुल 26 यूनिट रक्तदान एकत्रित किया गया। सरवन अहमद ने बताया यह रक्तदान शिविर उन्होंने अपने पिता की वरसी पर आयोजित किया है। यतेंद्र फ़ौजदार, अभिषेक शर्मा ने सभी रक्तवीरो को प्रशस्ति पत्र एवम स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया, शिविर में विक्की कमाली, निक्की कमाली, मीना, यश अग्रवाल ,हर्ष गोयल परवेज़, आमिर, निशा, जवर, प्रिन्स आदि लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में मुख्य रूप से भूपेश अग्रवाल, गोपाल खंडेलवाल, सौरव, हनीफ, नेपाली, मोहित, शुभम अग्रवाल, अखिल सोहिल, जितेंद, नितेश पाठक उपस्थित रहे। रक्तकोष से डॉक्टर गीता, काउंसलर सुशीला, निशा, राजकुमारी, अंजू, महिमा, सुशील आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।













Related Items
आगरा की तांगा परंपरा को बचाने की पुकार
दांत दर्द से बुखार तक, अकरकरा है अनेक बीमारियों का रामबाण इलाज!
बिजली बचाने के लिए आज से पंजाब के दफ्तरों में कामकाज सुबह 7.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा