BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

खजाना मिलने की सूचना से दौड़े लोग

खजाना मिलने की सूचना से दौड़े लोगवृंदावन(जाहिर आलम)। जपनद के चौमुहां के ग्राम परखम गुर्जर में पोखर की खुदाई के दौरान निकले सफेद धातु के जूते ने चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया। अफवाह फैलाई की पोखर खुदाई में खजाना निकला है। जिसको लेकर गांव में बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम लग गया। जबकि मामला कुछ और ही निकला बताते चलें कि ग्राम गुर्जर में पिछले 10 दिनों से पोखर खुदाई का कार्य चल रहा है बीते दिन खुदाई के दौरान मिट्टी में खेल रही एक किशोरी को वहां से एक सफेद धातु से बना लगभग सौ ग्राम का जूता मिला। उस जूते की फोटो खीचकर गांव के ही किसी युवक ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर शेयर कर दी। जिसके बाद गांव में पाषाण काल के अवशेष एवं खजाना मिलने की चर्चाएं तेजी से फैलने लगी। लेकिन असल मे मामला कुछ और ही निकला  गांव के ही युवक परशुराम गुर्जर ने बताया कि गांव में पिछले कई वर्षों से पोखर में पानी नहीं रुकता है जिसके कारण गांव वासी मिलकर पोखर को खुदवा रहे हैं। खुदाई के दौरान मिले सफेद धातु के जूते को लोग चांदी का जूता बता रहे हैं। वहीं कुछ शरारती लोग पोखर से खजाना मिलने की अफवाह फैला रहे हैं जबकि यह सफेद धातु से बना जूता चांदी का नहीं बल्कि किसी और धातु का बना हुआ है युवक ने पुरातत्व विभाग को सूचित करने के बाद उस धातु के बने जूते की जांच कराने की बात कही।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More