देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की नसीहत का असर
वृन्दावन(जहीर आलम)। जनपद के थाना वृंदावन के अंतर्गत बांके बिहारी क्षेत्र स्थित जादौन पार्किंग से पुलिस ने चार मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी व लूट के चार मोबाइल बरामद कर किये है। पिछले दिनों वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस को दी नसीहत का असर साफ़ देखने को मिल रहा है। पुलिस ने बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में मोबाइल चोरों एव लपकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बीती रात मुखबिर की सूचना पर कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह, रंगजी चौकी प्रभारी राजेश शर्मा एवं उप निरीक्षक धीरज यादव ने मय पुलिस बल के परिक्रमा मार्ग स्थित जादौन पार्किंग के समीप से चोरी की योजना बनाते चार युवकों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए शाहदरा दिल्ली निवासी अभिषेक शुक्ल उर्फ बॉबी, साहिल वरुण एवं आगरा निवासी नरेंद्र उपाध्याय ने कुबूल किया कि 17 /6 को बांके बिहारी मंदिर से दो व्यक्ति के तीन मोबाइल चोरी किए थे वहीं आगरा निवासी अभियुक्त ने एक व्यक्ति का लेनोवो मोबाइल लूट की घटना का इकरार किया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 4 मोबाइल बरामद कर सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है । गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह रंगीली चौकी प्रभारी राजेश शर्मा उप निरीक्षक धीरज यादव सत्येंद्र कुमार एचसीपी अखंड आनंद उपाध्याय आदि थे.













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन