BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

डीएम-एसएसपी ने लिया मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

वृंदावन(जाहिर आलम): प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा कड़ी किए जाने की कही बातप्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा कड़ी किए जाने की कही बात

वृंदावन(जाहिर आलम)। मंदिरों की नगरी वृंदावन में मंगलवार को डीएम एवं एसएसपी ने नगर के आधा दर्जन से अधिक मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण को आए अधिकारियों ने मंदिरों सुरक्षा कड़ी करने के साथ नगर के अति सकरी गलियों को अतिक्रमण मुक्त कराने की बात कही।

मंगलवार की शाम लगभग 7:30 बजे मथुरा के जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी अधीनस्थ अधिकारियों के साथ वृंदावन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रेम मंदिर, इस्कॉन मंदिर, बांके बिहारी मंदिर सहित नगर के आधा दर्जन प्रमुख मंदिरों पर निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी। दोनों अधिकारियों ने नगर के प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किये जाने के साथ नगर की अति सकरी गलियों को अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराने की बात कही।  गौरतलब है कि तीर्थनगरी वृंदावन में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का आना होता है। लेकिन यहाँ की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था एवं अतिक्रमण के चलते श्रद्धालुओ को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है।  श्रद्धालुओ को सुलभ व्यवस्था और सुरक्षा के दृष्टिगत ही आज वरिष्ठ अधिकारियों ने निरीक्षण कर अधीनस्थों को जरूरी दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण को आये अधिकारियों ने  ट्रैफिक व्यवस्था में जल्द सुधार की भी बात कही। इस दौरान उनके साथ कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह, बांके बिहारी चौकी इंचार्ज प्रेम नारायण शर्मा सहित विभिन्न अधीनस्थ अधिकारी मौजूद रहे। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More