BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

योग करने से शरीर, मन, बुद्धि रहते हैं स्वस्थ : सुनील

मथुरा(के के पाठक)| अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कस्बे के राधा बिहारी इंटर कॉलेज के ग्राउंड पर योग करते कस्बा वासी।मथुरा(के के पाठक)। अंतर्राष्ट्रीय  योग दिवस इस महायोग में सभी ब्रजवासियों ने योग कर कार्यक्रम में सहभागिता की । गुरुवार को बरसाना कस्बे के श्रीराधा बिहारी इण्टर कालेज में चौथा योग दिवस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संरक्षण में मनाया गया। जिसमें  मुख्य अतिथि के रुप में  पधारे  मुख्य अतिथि सेवा भारती संगठन मंत्री  सुनील जी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य  कमल कुमार गौड़ ने  संयुक्त रुप से  मां भारती  एवं  मां सरस्वती के चित्रपट पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर  कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।इस मौके पर मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए कहा कि सबको योग दिवस के बारे में बताते हुए कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को पूनः विश्वगुरु की ओर अग्रसर करते हुए 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र की महासभा के अपने सम्बोधन में विश्व योग दिवस मनाने का जो प्रस्ताव रखा। उसे अभूतपूर्व समर्थन मिला। नेपाल ने तुरंत स्वागत किया। 175 सभासद देश इसके सह-प्रस्तावक बने तथा तीन महीने से कम समय में 11 दिसंबर 2014 को बिना मतदान के आम सहमति से यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया। यह भारत और भारत वासियों का महान गौरव का प्रतीक है, कि भारत फिर से विश्व पटल पर विश्व गुरु की बनने की ओर अग्रसित है,  संयुक्त राष्ट्र की 69वीं महासभा द्वारा प्रतिवर्ष 21 जून को विश्व योग दिवस मनाने की घोषणा से सभी भारतीय , भारतवंशी व दुनिया के लाखों योग प्रेमी अतीव आनंद तथा गौरव का अनुभव हुआ । इस समय 200 देश में लगभग योग कराया और सिखाया जाता है, जिसका प्रयास भारत ने किया और हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयासों से 21 जून 2018 में चौथा योग दिवस पुरे विश्व में मनाया गया है ।वही नगर कार्यवाह हीरालाल ने योग दिवस पर सबको अवगत कराते हुए कहा कि अनादिकाल से भारत की महान संस्कृति महान ग्रंथों और ऋषियों द्वारा प्राचीन काल से जिसको मानव और जगत कल्याण के लिए स्थापित किया था। हम उसे अपने जीवन में पूर्णतः अपनाये और योग से सदा अपने शरीर और मन को निरोग,बलवान,असीम क्षमता, दिव्यता,समाज कल्याण और विश्व कल्याण की शक्ति संचित होती है। और भारत वासियों को गौरव हासिल हुआ है। कि हमारे देश की अनादिकाल और प्राचीन पद्धति को पुरे विश्व ने अपनाया है। भारत पूनः विश्वगुरु की और अग्रसर होता नजर आ रहा है । हम भारतीयों को इस विश्वपटल पर अंकित हो रहा नवभारत में अपना पूर्ण योगदान देना चाहिए । कायक्रम की रूप रेखा नगर कार्यकारिणी के द्वारा की गई। इस योग दिवस पर ताड़ासन, उत्कटासन, वृक्षासन,  वीरभद्रासन, परिवृतत्रिकोण आसन,पद्मासन, सुर्य नमस्कार आदि योगासन कराये गये ।इस कार्यक्रम के योग शिक्षक  नगर संचालक रामेश्वर प्रसाद अग्रवाल रहे ।विद्यालय के प्रधानाचार्य कमल कुमार गौड़ इनका  विशेष सहयोग रहा। कार्यक्ेरम के समापन के बाद मुख्य अतिथि एवं योग शिक्षक को शहखंड कार्यवाह टीकम सिंह एवं  प्रधानाचार्य कमल कुमार गौड ने  संयुक्त रुप से श्रीमद्भागवत गीता  की पुस्तक  भेंट की। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More