BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

सुनील छेत्री ने तोड़ा लियोनेल मेस्सी का रिकॉर्ड, भारत ने बांग्लादेश को 2-0 से हराया

भारतीय फुटबॉल टीम के टॉप-स्ट्राइकर सुनील छेत्री ने अर्जेंटीना के सुपर स्टार लियोनेल मेस्सी को सर्वाधिक गोल करने वाले सक्रिय खिलाड़ियों की सूची में पीछे छोड़ दिया है। कल के मैच के बाद इस सूची में वह दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। 36 वर्षीय छेत्री ने सोमवार को फीफा विश्व कप 2022 और एएफसी एशियाई कप 2023 के संयुक्त क्वालीफाईंग मैच में बांग्लादेश के खिलाफ भारत की ओर से दो गोल करते हुए यह उपलब्धि अपने नाम की। इन दो गोल के चलते उनके कुल अंतर्राष्ट्रीय गोल की संख्या 74 हो गई है। जानकारी के लिए बता दें कि छेत्री सर्वाधिक गोल करने वाले सक्रिय खिलाड़ियों की सूची में केवल पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो (103) से पीछे हैं।

ऐसी है नई सूची

नई सूची में अब सुनील छेत्री, बार्सिलोना के खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी से दो और यूएई के अली मबखौत से एक गोल आगे हैं। मबखौत 73 गोल के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। मेस्सी ने पिछले गुरुवार को चिली के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर मैच में अपना 72वां अंतरराष्ट्रीय गोल किया था, जबकि मबखौत ने मलेशिया के खिलाफ अपनी गोल संख्या में बढ़ोतरी की थी।

सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में 11वें स्थान पर काबिज

भारतीय कप्तान सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सर्वकालिक सूची में शीर्ष 10 में पहुंचने से केवल एक गोल पीछे हैं। वह हंगरी के सैंडो कोकसिस, जापान के कुनिशिगे कमामोतो और कुवैत के बाशर अब्दुल्लाह से एक गोल पीछे हैं। इन तीनों ने एक समान 75 गोल किए हैं।

ऐसा रहा क्वालीफाईंग मैच में छेत्री का प्रदर्शन

छेत्री ने सोमवार को कतर के जासिम बिन हमाद स्टेडियम में आयोजित इस मुकाबले के 79वें मिनट में पहला गोल दागा और फिर इंजरी टाइम (90+2 मिनट) में दूसरा गोल करके भारत की जीत सुनिश्चित की। इस जीत से भारत सात मैचों में छह अंक के साथ ग्रुप ई में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। भारत का अगला मैच 15 जून को अफगानिस्तान से होगा।

टीम की जीत और छेत्री के रिकॉर्ड पर खुशी व्यक्त करते हुए अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कप्तान की आगे बढ़कर नेतृत्व करने के लिए प्रशंसा की। पटेल ने ट्वीट किया, ‘हमारे कप्तान सुनील छेत्री ने लियोनेल मेस्सी को पीछे छोड़कर 74 गोल के साथ सक्रिय खिलाड़ियों में सर्वाधिक गोल करने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंचकर एक और उपलब्धि हासिल की। उन्होंने आगे कहा कि कप्तान को बहुत-बहुत बधाई और भविष्य में इस तरह की अन्य उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं।’

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More