BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

वृन्दावन(जहीर आलम)। जनपद के बांके बिहारी मंदिर के प्रमुख सेवायत भाइयों का विवाद शुक्रवार को एक बार फिर वृंदावन कोतवाली तक जा पहुंचा। जहां दोनों पक्षो के 2-2 व्यक्तियों को कई घंटे से ज्यादा तक कोतवाली में बिठाए रखा। दोपहर बाद कोतवाली पहुंचे सीओ सदर ने दोनो पक्षो के लोगो को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। गौरतलब है कि विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर के सेवायत जुगल किशोर गोस्वामी एवं आनंद किशोर गोस्वामी के पुत्र ज्ञानेंद्र गोस्वामी के बीच शुक्रवार को एक बार विवाद हो गया। विवाद की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनंद गोस्वामी के पुत्र ज्ञानेंद्र गोस्वामी एवं विजेंद्र गोस्वामी के साथ दूसरी ओर से जुगल किशोर गोस्वामी एवं उनके छोटे पुत्र निकुंज वर्धन गोस्वामी को थाने ले आई। जहां घंटो तक दोनों पक्षों के लोगों को बैठाकर कर रखा गया। दोपहर बाद पहुंचे सीओ सदर राकेश सिंह के समक्ष दोनों गुटों के लोगों को पेश किया गया। जहां सीओ सदर राकेश सिंह ने दोनो पक्षो को आगे झगड़ा न करने की हिदायत देकर छोड़ दिया। इतना ही नहीं सीओ सदर राकेश सिंह ने बताया कि आए दिन के झगड़े को देखते हुए दोनों पक्षों के हथियारों के लाइसेंस को निरस्त कराने के लिए जिलाधिकारी को लिखा जाएगा।  गौरतलब है कि बीते दिनों पूर्व बांके बिहारी मंदिर के सेवायत आनंद गोस्वामी एवं जुगल गोस्वामी के बीच  विवाद में दोनों ओर से एक दूसरे पर लूट व जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज करा चुके हैं। फिलहाल पुलिस गोस्वामियों द्वारा एक दूसरे पर दर्ज कराये मुकदमो की जांच में जुटी है।

Read More

  मथुरा(केके पाठक)। शुक्रवार को मथुरा वृंदावन नगर निगम की बोर्ड बैठक भूतेश्वर क्षेत्र स्थित जलकल कम्पाउंड के सभागार में बैठक सम्पन्न हुई जिसमें एक पार्षद के पति को बाहर का रास्ता दिखाया गया है वहीं बैठक के दौरान छज्जा गिरने से वहां हड़कंप मच गया।  शहर के मनोहरपुरा स्थित कट्टीघर को तुड़वाकर उसमें पार्क विकसित किया जाए, जिसमें संभवतः जवाहर बाग कांड में शहीद हुए एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी एवं उपनिरीक्षक संतोष यादव की प्रतिमा लगाई जाएगी। वर्तमान वित्तीय वर्ष में शहर की साफ. सफाई के लिए डूडा से 628 सफाई कर्मचारी लिए गए हैं, जिनको 259 प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया जाता है। सीवेज फार्म के ठेकेदारों को दैवीय आपदा कारण 20 प्रतिशत की छूट देने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है। वहीं निगम के कर्मचारियों की मांग को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें उन्हें गृहकर व जलकर से मुक्त करने की मांग की गयी थी। इसके अलावा सदन ने आरओ प्लांट लगाने वालों पर 25 हजार रुपये सबरसेबिल की फीस तय की है। निजी एवं व्यवसायिक समरसेबिल प्रयोग करने वालों से फिलहाल कुछ नहीं लिया जाएगा। निगम की मथुरा व वृंदावन में जो भी दुकानें हैं उनका प्रीमियम किराया निर्धारण करने का प्रस्ताव कैबिनेट को सौंपने का निर्णय हुआ।  बैठक में सबसे महत्वपूर्ण फैसला ये लिया गया कि ईसीएल कम्पनी को लांक कर दिया जाए। पार्षद चाहते थे कि निगम अपने संसाधनों से शहर की प्रकाश व्यवस्था संभाले। ईसीएल कम्पनी में 9172 लाइट लगाने का अनुबंध था, वह लग चुकी हैं। करीब 11 हजार 40 एलईडी लाइट जिमें काफी संख्या में बंद पड़ी हुई हैं। कम्पनी बार-बार कहने पर भी उनको ठीक नहीं कर रही है। इस एवज में प्रतिमाह निगम को ढाई करोड़ रुपये कंपनी को देना पड़ता है। जो शासन स्तर से ही कट जाता है। वृंदावन मथुरा में गृहकर, जलकर और सीवेज दरें एक समान करने का भी निर्णय लिया गया। जलकर व सीवेज कर वहां नहीं लिया जहां लाइन नहीं होंगी। मथुरा वृंदावन क्षेत्र को पालीथिन जोन बनाने का सर्वसम्मिति का प्रस्ताव पारित किया गया। सीवेज लाइन में कार्य करने वाले सफाई कर्मियों का बीमा व उनको सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। बैठक में सभी पार्षद व कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

Read More

वृंदावन(जहीर आलम)। तीर्थ नगरी वृंदावन में नगर के अनेक मंदिरों के बाहर लगे बोर्ड पर लपका शब्द लिखने से उत्तर प्रदेश युवा ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों में खासा उबाल है। बुधवार की शाम कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में महासभा के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन द्वारा तीर्थ पुरोहितों एवं पंडाओं को लपका शब्द से संबोधित किए जाने पर कड़ा एतराज जताया है। उत्तर प्रदेश युवा ब्राह्मण महासभा के नगर अध्यक्ष श्रीकांत बोहरे ने कहा कि जगह-जगह बोर्ड पर लपका शब्द लिखना निंदनीय है। यह प्रशासन की हिटलरशाही को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि तीर्थ पुरोहित एक दूसरे के पूरक हैं तीर्थ स्थल पर तीर्थ पुरोहितों एवं पंडाओं के द्वारा पूजा दर्शन कराना तथा उनकी दक्षिणा के बिना उस तीर्थ का फल नहीं मिलता। वहीं उपाध्यक्ष योगेश उपाध्याय एवं महेश गौतम ने कहा कि प्रशासन अपनी गलती को सुधारें अन्यथा सभी पंडा समाज के लोग सड़कों पर उतर कर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन यात्रियों के साथ लूटपाट की घटनाओं को रोकने में नाकाम है तथा तीर्थ पुरोहितों पंडा समाज की रोजी-रोटी को छीनने में लगा है। नो एंट्री के बाद भी शहर में गाड़ियां प्रवेश करती नजर आती हैं। प्रशासन व्यवस्थाये बनाने में पूरी तरह विफल है। बैठक में रामबाबू शर्मा, मुरारी लाल शर्मा, अखिलेश गौतम, गोपाल सारस्वत, अमित शर्मा, मेघश्याम गौतम, बलराम पंडा, गोपाल बादशाह, कमल शर्मा, संजीव शर्मा, बृजेश शर्मा, बंटू गौतम, विपिन मुखिया, मिंटू शर्मा, लखन शर्मा, विवेक भारद्वाज ,गोविंद शर्मा, पवन गौतम आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे

Read More

वृंदावन(जहीर आलम)। नगर में बुधवार को हुई मानसून की पहली बारिश ने नगर निगम के दावों की कलई खोल के रख दी। नालों की सफाई न होने के चलते नगर के राधा निवास मथुरा दरवाजा, दाऊ जी मोड, विद्यापीठ चौराहा, रंगजी मंदिर, आदि क्षेत्र पूरी तरह जलमग्न नजर आए। सबसे ज्यादा भयावह स्थिति राधा निवास व सीएफसी क्षेत्र की रही जहां बारिश के ट्रेलर से ही नगर के नाले हांफने लगे। नतीजतन राधा निवास मथुरा दरवाजा क्षेत्र में नालों का पानी घरों में अंदर प्रवेश कर गया। रात के अंधेरे में घर के अंदर घुसे पानी के कारण स्थानीय लोग नगर निगम प्रशासन को कोसते नजर आये। घर और दुकानों में पानी भर जाने से बेशक लोगो को नुकसान हुआ। बात नुकसान तक तो ठीक थी। लेकिन बीती रात्रि उस समय एक बाइक सवार की जान पर बन आयी जब वह जलभराव के कारण नाले और सड़क में अंतर न कर सका और बाइक के साथ नाले में जा गिरा । बतादें कि भरतपुर से डॉ सुशील कुमार बाइक से सीएफसी होते हुए गौरा नगर अपने रिस्तेदार के यहां जा रहे थे। तभी वह नाले में जा गिरे। भरतपुर से आये डॉ सुशील कुमार बाइक समेत ही नाले में समा गये। बमुश्किल वह नाले से बाहर निकले।  नाले में डूबे बाइक सवार डॉ  श्री यादव ने नगर निगम से व्यवस्थाएं सुधारने की मांग की। वही उनके रिश्तेदार प्रह्ललाद चौधरी ने भी नगर निगम के महापौर एवं निगम के अधिकारियों से नाले नालियों की सफाई कराने की मांग की । उनका कहना था की निगम बनने के बाद स्थित बदतर हुई है। निगम को खुले नालों को इस तरीके से व्यवस्थित करना चाहिए जिससे की समय पर नालों की सफाई हो सके। वही कोई अनजान व्यक्ति बारिश के दिनों में नाले में गिर कर घायल न हो सके । इधर भले ही नगर निगम प्रशासन नालों की  सफाई के चाहे लाख दावे भरे । लेकिन जगह-जगह शिल्ट से अटे नाले नगर निगम के दावों की कलयी खोलने को काफी है ।

Read More

वृंदावन(जहीर आलम)। यमुना रक्षक दल के बैनर तले एक बैठक का आयोजन गुरुवार को परिक्रमा मार्ग स्थित गोविंद मठ आश्रम में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में यमुना भक्तों  के साथ नगर के समाजसेवियों ने सहभागिता की। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे हरियाणा के कैबिनेट मंत्री वियल गोयल ने यमुना भक्तों को हर संभव मदत करने का आश्वाशन दिया। वक्ताओं ने  यमुना प्रदूषण मुक्ति को एक बार फिर पदयात्रा करने का मन बनाया है। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा जय कृष्ण दास ने गुरुवार को आयोजित बैठक में यमुना भक्तों के साथ वृहद चर्चा की। इस बीच बाबा जय कृष्ण दास ने एक बार फिर हरियाणा से दिल्ली तक पदयात्रा के माध्यम से सरकार को जगाने का प्रयाश करेंगे। दिल्ली में बड़े पैमाने पर  यमुना में प्रदूषण बढ़ रहा है। पदयात्रा के माध्यम से यमुना भक्त एक बार फिर दिल्ली और केंद्र सरकार पर यमुना को प्रदूषण मुक्त करने का दबाव बनाएंगे। हालांकि अभी बैठक में पदयात्रा का समय और तारीख निर्धारित नही हुई है। जल्द ही इसकी घोषणा की जायेगी। बैठक में  गरीब एकता दल के राष्ट्रीय संरक्षक बाबा मदन बिहारी दास एवं अन्य यमुना भक्तों ने भी अपने विचार रखे। बैठक में यमुना रक्षक दाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा जय कृष्ण दास, बाबा मदन बिहारी दास, विवेक महाजन, दीपक गोयल, श्यामसुंदर दुबे, गोविंद शर्मा, अनिल गौतम, उदयन शर्मा, श्री दास प्रजापति सहित बड़ी संख्या में नगर के समाजसेवी एवं संत-महंत मौजूद रहे.

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। एक अच्छे संस्थान की सफलता को जहां एक ओर छात्र-छात्राओं के अच्छे प्रदर्शन से मापा जाता है, तो वहीं दूसरी ओर संस्थान के शिक्षकों की गुणवत्ता भी संस्थान की प्रतिष्ठा स्थापित करने में एक अहम भूमिका निभाती है। जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा ने इसका महत्व समझते हुए सदैव ही सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों के चयन को प्राथमिकता दी है, जिसका प्रभाव समय-समय पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों की विशिष्ट उपलब्धि के रूप में देखने को मिलती रहती है। शिक्षकों की इसी उपलब्धि में एक और उपलब्धि शामिल हो गई है।  जीएलए विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग के दो शिक्षकों प्रो. अरूणा धमीजा एवं कृष्णवीर सिंह का चयन सेंट्रल यूरोपियन यूनिवर्सिटी द्वारा बुडापेस्ट हंगरी में यूरोपियन एनवार्नमेंटल एजेंसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के प्रोग्राम 'द प्रकॉशनरी प्रिंसिपल: इन सस्टेनेबलिटी ट्रांजिशन ''थिंकिंग फॉरवर्ड, लुकिंग बैकवर्ड, एक्टिंग' हेतु हुआ है एवं उन्हें इस हेतु सेंट्रल यूरोपियन समर यूनिवर्सिटी द्वारा प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप भी प्रदान की गयी है।  'द प्रकॉशनरी प्रिंसिपल: इन सस्टेनेबलिटी ट्रांजिशन ''थिंकिंग फॉरवर्ड, लुकिंग बेकवर्ड, एक्टिंग' प्रोग्राम के बारे में जानकारी देते हुए दोनों चयनित शिक्षकों ने बताया कि इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम के चयन की प्रक्रिया अत्यंत कठिन थी, जिसमें आवेदन पत्र आमंत्रित करने के पश्चात प्रतिभागियों के अनुभव एवं योग्यता के आधार पर यूरोपियन यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों द्वारा अंतिम चयन कर स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि इस प्रोग्राम का आयोजन यूरोप के बुडापेस्ट हंगरी में सेंट्रल यूरोपियन समर यूनिवर्सिटी परिसर में जून के अंतिम सप्ताह में होगा।  इसमें भारत से प्रो. अरूणा धमीजा एवं कृष्णवीर सिंह के साथ-साथ अमेरिका, इटली, स्वीडन, रूस, बुल्गारिया, फिलीपींस, जर्मनी, वियतनाम, यूक्रेेन, स्विटजरलैंड, फ्रांस, मेक्सिको, ऑस्ट्रेलिया, अल्बानिया, बेलारूस, यूके इत्यादि देशों से भी अनुभव एवं योग्यता के आधार पर अन्य प्रतिभागियों का चयन किया गया है। इस प्रोग्राम के माध्यम से जहां प्रो. धमीजा एवं कृष्णवीर सिंह को एक ओर सस्टेनेबिलिटी प्रिंसीपल्स जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपने विचार रखने का अवसर मिलेगा। वहीं दूसरी ओर अन्य देशों से आये प्रतिभागियों के साथ मिलकर सस्टेनेबिलिटी प्रिंसीपल्स के क्षेत्र में एक संयुक्त विचारधारा कायम करने की राह भी आसान होगी।  इस प्रोग्राम के निदेशक ईवा जीडियॉन, हंगरी, बुडापेस्ट के अन्तर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ हैं, जिनके साथ-साथ आयरलैंड, फ्रांस, डेनमार्क, लंदन, बेल्जियम तथा कोपेनहेगन के विभिन्न विषय विशेषज्ञ भी अपना-अपना योगदान देंगे।  जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा की प्रो. अरूणा धमीजा एवं कृष्णवीर सिंह को मिली इस उपलब्धि पर सेक्रेटरी सोसायटी एवं कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय अब अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर अपनी ठोस उपस्थिति दर्ज करा रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रतिष्ठित अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ सामंजस्य स्थापित कर आगे बढ़ेगा। इससे विश्वविद्यालय के शिक्षकों को बेहतर शिक्षा देने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का अनुभव प्राप्त होगा।

Read More

महाबली ने घरो के सामने बने चबूतरे और सीढ़ियों को तोड़ा पुलिस फोर्स और नगर पंचायत की टीम रही मौजूद पुन्ना थोक में बने अवैध शौचालय हटाकर सड़क निर्माण कार्य शुरू सौंख। कस्बा में नगर पंचायत द्वारा स्थाई अतिक्रमण के खिलाफ हटाने के लिये अभियान चलाया गया। सहजुआ थोक व पुन्ना थोक में मकानों के सामने बनी सीढ़ियां, चबूतरों को तोड़ा गया। अभियान में प्रशासन व पुलिस फोर्स मुस्तैद रहा। मंगलवार को नगर पंचायत के प्रभारी ईओ व नायब तहसीलदार गोवर्धन अजय कुमार यादव ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिसमें पुन्ना थोक स्थित घरों के बाहर बने अवैध शौचालय टैंक, कई मकानों के सामने बने चबूतरे और सीढ़ियों को तोड़ा गया। और सहजुआ थोक में पिछले करीब 50 वर्ष पुराना स्थाई अतिक्रमाण को महाबली द्वारा हटाकर सड़क मार्ग बनाने का कार्य शुरू किया गया। अभियान के दौरान नायब तहसीलदार अजय कुमार यादव ने बताया कि कस्बा में नगर पंचायत की जमीन पर कोई अतिक्रमण किया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी। और कस्बा को स्वच्छ रखने के लिये लोगों से सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष भरतसिंह, राजस्व निरीक्षक चन्द्रपाल शर्मा, लेखपाल गोरीशंकर शर्मा, हरीओम गौतम, थाना प्रभारी अवधेश त्रिपाठी, चैकी प्रभारी अमित कुमार चैहान, एसआई श्रीपाल सिंह, वेदप्रकाश गौतम, रविन्द्र कुमार, हैड कांस्टेबल गोपल प्रसाद, प्रवीण कुमार, राकेश बाबू, कार्यालय सहायक हरेन्द्र सिंह, सफाई नायक योगेश कुमार और नगर पंचायत की टीम मौजूद रही। 

Read More

वृंदावन(जहीर आलम)। जिले के वृंदावन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जहां दो युवकों को अवैध शराब की बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया है। वही वाहन चेकिंग के दौरान श्रद्धालुओं के साथ नशीला पदार्थ खिलाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाली 2 महिला चोरो को बांके बिहारी क्षेत्र से  हिरासत में लिया है।    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा जनपद में बढ़ रही लूट चोरी व अन्य अपराध की रोकथाम को चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने मय पुलिस बल के ग्राम बढ़ोता से एक दुकान में अवैध शराब की बिक्री करते दो युवकों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए अभियुक्तों के नाम जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र दामोदर निवासी तरौली एवं द्वारका पुत्र छिद्दी निवासी बड़ौता बताए गये हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से अरुणाचल प्रदेश मार्का शराब के 70 क्वार्टर बरामद किये है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने बांके बिहारी क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान श्रद्धालुओं के साथ नशीला पदार्थ खिलाकर  लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है पकड़ी गयी महिला बेगी पत्नी बब्बन निवासी राजीव सिनेमा के पास थाना शाहगंज है । वहीं दूसरी महिला ममता पत्नी मुकेश कोली थाना कल्याणपुर कल्याण पुरी दिल्ली बताई गई है। पुलिस ने दोनों महिलाओं  को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। लगातार पुलिस द्वारा धरपकड़ से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने कार्यवाही के बाद सभी अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह, आबकारी निरीक्षक अशोक कुमार, उपनिरीक्षक प्रेम नारायण शर्मा, उप निरीक्षक राजीव कुमार, उप निरीक्षक पविन्द्र कुमार के अलावा सिपाही मौजूद थे ।

Read More

वृंदावन(जहीर आलम)। जनपद के थाना वृन्दावन क्षेत्र अंतर्गत ठाकुर राधा कृष्ण जुगल किशोर मंदिर के समीप से वृंदावन पुलिस ने उस समय 6 शातिर चोर और लुटेरों को दबोच लिया। जब वह किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी व लूट के मोबाइल व नगदी के साथ अवैध हथियार बरामद कर जेल भेजा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में लूट व चोरी की वारदातों की रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष सुबोध कुमार बांके बिहारी चौकी इंचार्ज पी एन शर्मा, उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बीती रात्रि वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर को सूचना पर ठाकुर राधाकृष्ण जुगल किशोर मंदिर के समीप से संतोश, सूरज, राहुल, सनी, कृष्णा ओझा समस्त निवासी जनपद ग्वालियर एमपी एवं मोनू निवासी जनपद मैनपुरी को लूट व चोरी की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गये अभियुक्तो पर विभिन्न धाराओं में पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने जामा तलासी मे पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से 2 मोबाइल, 3 पर्स, एक तमंचा दो जिंदा कारतूस, पांच चाकू के साथ 19,900 रु नगद बरामद कर सभी को जेल भेजा है।   घटना का खुलासा करते हुए कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त शातिर किस्म के चोर और लुटेरे हैं जो श्रद्धालुओं के साथ लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है। इन सभी के बारे में  अन्य जनपदों में आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

Read More

वृंदावन(जहीर आलम)। अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भागवत प्रवक्ता संजीव कृष्ण ठाकुर के दादा रामजीलाल शर्मा के गोलोकवास हो जाने पर सोमवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन परिक्रमा मार्ग स्थित एक राधा माधव धाम में किया गया। कार्यक्रम बड़ी संख्या में विप्र बंधुओ के साथ नगर के समाज सेवियों शिरकत कर श्रधांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके जीवन पर्यंत किये कार्यो की प्रसंसा कर शोक संवेदना व्यक्त की।इधर ब्राह्मण सेवा संघ की ओर से दिवंगत आत्मा के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि प्रदान की गई। सोमवार को हुए  त्रयोदशी संस्कार में सेवा संघ की ओर से संस्थापक प. चंद्रलाल शर्मा एवं अध्यक्ष आचार्य आनंदवल्लभ गोस्वामी ने स्वर्गीय रामजी लाल शर्मा के सुपुत्र प. सत्यभान शर्मा को पगड़ी बांधी। इस अवसर पर राजीव शर्मा, संजीव कृष्ण ठाकुर जी, बनबारी लाल गौड़, भागवत शरण शास्त्री, राजेन्द्र द्विवेदी, जानकी शरण, सन्तोष चतुर्वेदी, भजपा नेता डॉ. देवेंद्र शर्मा, विहिप के नगर अध्यक्ष राजकुमार शर्मा,  सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Read More

वृंदावन(जहीर आलम)। अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भागवत प्रवक्ता संजीव कृष्ण ठाकुर के दादा रामजीलाल शर्मा के गोलोकवास हो जाने पर सोमवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन परिक्रमा मार्ग स्थित एक राधा माधव धाम में किया गया। कार्यक्रम बड़ी संख्या में विप्र बंधुओ के साथ नगर के समाज सेवियों शिरकत कर श्रधांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके जीवन पर्यंत किये कार्यो की प्रसंसा कर शोक संवेदना व्यक्त की।इधर ब्राह्मण सेवा संघ की ओर से दिवंगत आत्मा के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि प्रदान की गई। सोमवार को हुए  त्रयोदशी संस्कार में सेवा संघ की ओर से संस्थापक प. चंद्रलाल शर्मा एवं अध्यक्ष आचार्य आनंदवल्लभ गोस्वामी ने स्वर्गीय रामजी लाल शर्मा के सुपुत्र प. सत्यभान शर्मा को पगड़ी बांधी। इस अवसर पर राजीव शर्मा, संजीव कृष्ण ठाकुर जी, बनबारी लाल गौड़, भागवत शरण शास्त्री, राजेन्द्र द्विवेदी, जानकी शरण, सन्तोष चतुर्वेदी, भजपा नेता डॉ. देवेंद्र शर्मा, विहिप के नगर अध्यक्ष राजकुमार शर्मा,  सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Read More

वृंदावन(जहीर आलम)। तीर्थ नगरी वृंदावन में यमुना किनारे चीरघाट पर उस समय बड़ा हादसा टल गया। जब यमुना में नहाते वक्त तीन युवक अचानक डूबने लगे। मौके पर मौजूद 100 डायल की पीआरवी पर तैनात सिपाहियों की सतर्कता के चलते नाविकों ने तीनों को सकुशल बचा लिया।  जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर नगर के एक संस्कृत विद्यायल के तीन छात्र अजय, विशाल एंव समीर घूमते हुए यमुना किनारे  चीरघाट पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार जब तीनो यमुना में स्नान के कर रहे थे कि अचानक गहरे पानी मे डूबने लगे। अचानक मौके पर मौजूद 100 डायल पीआरवी वैन पर तैनात सिपाहियों की नजर डूबते युवको पर पड़ी। फिर क्या सिपाहियों ने तत्परता दिखाई और नाविकों को बुलाकर तीनो डूबते छात्रों को यमुना से सकुशल बाहर निकाला।  गौरतलब है कि पिछले 1 माह के अंदर यमुना में डूब कर मरने वालों का आंकड़ा दर्जनों में पहुंच चुका है लेकिन आज सिपाहियों एवं नागरिकों की तत्परता के चलते 3 छात्रों कि जिंदगी को बचा लिया गया।

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More