BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पहली बारिश में ही खुली नगर निगम के दावों की पोल

वृंदावन(जहीर आलम)। बारिश के ट्रेलर में ही हांफे नगर के नाले वृंदावन(जहीर आलम)। नगर में बुधवार को हुई मानसून की पहली बारिश ने नगर निगम के दावों की कलई खोल के रख दी। नालों की सफाई न होने के चलते नगर के राधा निवास मथुरा दरवाजा, दाऊ जी मोड, विद्यापीठ चौराहा, रंगजी मंदिर, आदि क्षेत्र पूरी तरह जलमग्न नजर आए।

सबसे ज्यादा भयावह स्थिति राधा निवास व सीएफसी क्षेत्र की रही जहां बारिश के ट्रेलर से ही नगर के नाले हांफने लगे। नतीजतन राधा निवास मथुरा दरवाजा क्षेत्र में नालों का पानी घरों में अंदर प्रवेश कर गया। रात के अंधेरे में घर के अंदर घुसे पानी के कारण स्थानीय लोग नगर निगम प्रशासन को कोसते नजर आये। घर और दुकानों में पानी भर जाने से बेशक लोगो को नुकसान हुआ। बात नुकसान तक तो ठीक थी। लेकिन बीती रात्रि उस समय एक बाइक सवार की जान पर बन आयी जब वह जलभराव के कारण नाले और सड़क में अंतर न कर सका और बाइक के साथ नाले में जा गिरा ।

बतादें कि भरतपुर से डॉ सुशील कुमार बाइक से सीएफसी होते हुए गौरा नगर अपने रिस्तेदार के यहां जा रहे थे। तभी वह नाले में जा गिरे। भरतपुर से आये डॉ सुशील कुमार बाइक समेत ही नाले में समा गये। बमुश्किल वह नाले से बाहर निकले। 

नाले में डूबे बाइक सवार डॉ  श्री यादव ने नगर निगम से व्यवस्थाएं सुधारने की मांग की। वही उनके रिश्तेदार प्रह्ललाद चौधरी ने भी नगर निगम के महापौर एवं निगम के अधिकारियों से नाले नालियों की सफाई कराने की मांग की । उनका कहना था की निगम बनने के बाद स्थित बदतर हुई है। निगम को खुले नालों को इस तरीके से व्यवस्थित करना चाहिए जिससे की समय पर नालों की सफाई हो सके। वही कोई अनजान व्यक्ति बारिश के दिनों में नाले में गिर कर घायल न हो सके । इधर भले ही नगर निगम प्रशासन नालों की  सफाई के चाहे लाख दावे भरे । लेकिन जगह-जगह शिल्ट से अटे नाले नगर निगम के दावों की कलयी खोलने को काफी है ।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More