देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(केके पाठक)। शुक्रवार को मथुरा वृंदावन नगर निगम की बोर्ड बैठक भूतेश्वर क्षेत्र स्थित जलकल कम्पाउंड के सभागार में बैठक सम्पन्न हुई जिसमें एक पार्षद के पति को बाहर का रास्ता दिखाया गया है वहीं बैठक के दौरान छज्जा गिरने से वहां हड़कंप मच गया।
शहर के मनोहरपुरा स्थित कट्टीघर को तुड़वाकर उसमें पार्क विकसित किया जाए, जिसमें संभवतः जवाहर बाग कांड में शहीद हुए एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी एवं उपनिरीक्षक संतोष यादव की प्रतिमा लगाई जाएगी। वर्तमान वित्तीय वर्ष में शहर की साफ. सफाई के लिए डूडा से 628 सफाई कर्मचारी लिए गए हैं, जिनको 259 प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया जाता है। सीवेज फार्म के ठेकेदारों को दैवीय आपदा कारण 20 प्रतिशत की छूट देने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है। वहीं निगम के कर्मचारियों की मांग को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें उन्हें गृहकर व जलकर से मुक्त करने की मांग की गयी थी। इसके अलावा सदन ने आरओ प्लांट लगाने वालों पर 25 हजार रुपये सबरसेबिल की फीस तय की है। निजी एवं व्यवसायिक समरसेबिल प्रयोग करने वालों से फिलहाल कुछ नहीं लिया जाएगा। निगम की मथुरा व वृंदावन में जो भी दुकानें हैं उनका प्रीमियम किराया निर्धारण करने का प्रस्ताव कैबिनेट को सौंपने का निर्णय हुआ।
बैठक में सबसे महत्वपूर्ण फैसला ये लिया गया कि ईसीएल कम्पनी को लांक कर दिया जाए। पार्षद चाहते थे कि निगम अपने संसाधनों से शहर की प्रकाश व्यवस्था संभाले। ईसीएल कम्पनी में 9172 लाइट लगाने का अनुबंध था, वह लग चुकी हैं। करीब 11 हजार 40 एलईडी लाइट जिमें काफी संख्या में बंद पड़ी हुई हैं। कम्पनी बार-बार कहने पर भी उनको ठीक नहीं कर रही है। इस एवज में प्रतिमाह निगम को ढाई करोड़ रुपये कंपनी को देना पड़ता है। जो शासन स्तर से ही कट जाता है। वृंदावन मथुरा में गृहकर, जलकर और सीवेज दरें एक समान करने का भी निर्णय लिया गया। जलकर व सीवेज कर वहां नहीं लिया जहां लाइन नहीं होंगी। मथुरा वृंदावन क्षेत्र को पालीथिन जोन बनाने का सर्वसम्मिति का प्रस्ताव पारित किया गया। सीवेज लाइन में कार्य करने वाले सफाई कर्मियों का बीमा व उनको सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। बैठक में सभी पार्षद व कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।













Related Items
MATHURA : सांसद ने ली दिशा की बैठक, मौजूद रहे सभी विधायक
ब्रज रज उत्सव को लेकर हुई समीक्षा बैठक
बोर्ड ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से ममता बनर्जी का संदर्भ हटाने के लिए कहा