BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

यमुना में डूबते तीन युवकों को बचाया

वृंदावन(जहीर आलम)। यमुना में डूबते तीन युवकों को बचायावृंदावन(जहीर आलम)। तीर्थ नगरी वृंदावन में यमुना किनारे चीरघाट पर उस समय बड़ा हादसा टल गया। जब यमुना में नहाते वक्त तीन युवक अचानक डूबने लगे। मौके पर मौजूद 100 डायल की पीआरवी पर तैनात सिपाहियों की सतर्कता के चलते नाविकों ने तीनों को सकुशल बचा लिया। 

जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर नगर के एक संस्कृत विद्यायल के तीन छात्र अजय, विशाल एंव समीर घूमते हुए यमुना किनारे  चीरघाट पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार जब तीनो यमुना में स्नान के कर रहे थे कि अचानक गहरे पानी मे डूबने लगे। अचानक मौके पर मौजूद 100 डायल पीआरवी वैन पर तैनात सिपाहियों की नजर डूबते युवको पर पड़ी। फिर क्या सिपाहियों ने तत्परता दिखाई और नाविकों को बुलाकर तीनो डूबते छात्रों को यमुना से सकुशल बाहर निकाला।  गौरतलब है कि पिछले 1 माह के अंदर यमुना में डूब कर मरने वालों का आंकड़ा दर्जनों में पहुंच चुका है लेकिन आज सिपाहियों एवं नागरिकों की तत्परता के चलते 3 छात्रों कि जिंदगी को बचा लिया गया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More