BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

लपका शब्द पर बिफरे युवा ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी

लपका शब्द पर बिफरे युवा ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी वृंदावन(जहीर आलम)। तीर्थ नगरी वृंदावन में नगर के अनेक मंदिरों के बाहर लगे बोर्ड पर लपका शब्द लिखने से उत्तर प्रदेश युवा ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों में खासा उबाल है। बुधवार की शाम कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में महासभा के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन द्वारा तीर्थ पुरोहितों एवं पंडाओं को लपका शब्द से संबोधित किए जाने पर कड़ा एतराज जताया है। उत्तर प्रदेश युवा ब्राह्मण महासभा के नगर अध्यक्ष श्रीकांत बोहरे ने कहा कि जगह-जगह बोर्ड पर लपका शब्द लिखना निंदनीय है। यह प्रशासन की हिटलरशाही को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि तीर्थ पुरोहित एक दूसरे के पूरक हैं तीर्थ स्थल पर तीर्थ पुरोहितों एवं पंडाओं के द्वारा पूजा दर्शन कराना तथा उनकी दक्षिणा के बिना उस तीर्थ का फल नहीं मिलता। वहीं उपाध्यक्ष योगेश उपाध्याय एवं महेश गौतम ने कहा कि प्रशासन अपनी गलती को सुधारें अन्यथा सभी पंडा समाज के लोग सड़कों पर उतर कर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन यात्रियों के साथ लूटपाट की घटनाओं को रोकने में नाकाम है तथा तीर्थ पुरोहितों पंडा समाज की रोजी-रोटी को छीनने में लगा है। नो एंट्री के बाद भी शहर में गाड़ियां प्रवेश करती नजर आती हैं। प्रशासन व्यवस्थाये बनाने में पूरी तरह विफल है। बैठक में रामबाबू शर्मा, मुरारी लाल शर्मा, अखिलेश गौतम, गोपाल सारस्वत, अमित शर्मा, मेघश्याम गौतम, बलराम पंडा, गोपाल बादशाह, कमल शर्मा, संजीव शर्मा, बृजेश शर्मा, बंटू गौतम, विपिन मुखिया, मिंटू शर्मा, लखन शर्मा, विवेक भारद्वाज ,गोविंद शर्मा, पवन गौतम आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More