BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बांके बिहारी मंदिर के प्रमुख सेवायतों का विवाद एक बार फिर पहुंचा कोतवाली

दोनों ओर से दो दो लोगों को कई घंटे तक बिठाए रखा कोतवाली मेंवृन्दावन(जहीर आलम)। जनपद के बांके बिहारी मंदिर के प्रमुख सेवायत भाइयों का विवाद शुक्रवार को एक बार फिर वृंदावन कोतवाली तक जा पहुंचा। जहां दोनों पक्षो के 2-2 व्यक्तियों को कई घंटे से ज्यादा तक कोतवाली में बिठाए रखा। दोपहर बाद कोतवाली पहुंचे सीओ सदर ने दोनो पक्षो के लोगो को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। गौरतलब है कि विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर के सेवायत जुगल किशोर गोस्वामी एवं आनंद किशोर गोस्वामी के पुत्र ज्ञानेंद्र गोस्वामी के बीच शुक्रवार को एक बार विवाद हो गया। विवाद की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनंद गोस्वामी के पुत्र ज्ञानेंद्र गोस्वामी एवं विजेंद्र गोस्वामी के साथ दूसरी ओर से जुगल किशोर गोस्वामी एवं उनके छोटे पुत्र निकुंज वर्धन गोस्वामी को थाने ले आई। जहां घंटो तक दोनों पक्षों के लोगों को बैठाकर कर रखा गया। दोपहर बाद पहुंचे सीओ सदर राकेश सिंह के समक्ष दोनों गुटों के लोगों को पेश किया गया। जहां सीओ सदर राकेश सिंह ने दोनो पक्षो को आगे झगड़ा न करने की हिदायत देकर छोड़ दिया। इतना ही नहीं सीओ सदर राकेश सिंह ने बताया कि आए दिन के झगड़े को देखते हुए दोनों पक्षों के हथियारों के लाइसेंस को निरस्त कराने के लिए जिलाधिकारी को लिखा जाएगा। 

गौरतलब है कि बीते दिनों पूर्व बांके बिहारी मंदिर के सेवायत आनंद गोस्वामी एवं जुगल गोस्वामी के बीच  विवाद में दोनों ओर से एक दूसरे पर लूट व जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज करा चुके हैं। फिलहाल पुलिस गोस्वामियों द्वारा एक दूसरे पर दर्ज कराये मुकदमो की जांच में जुटी है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More