देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृंदावन(जहीर आलम)। यमुना रक्षक दल के बैनर तले एक बैठक का आयोजन गुरुवार को परिक्रमा मार्ग स्थित गोविंद मठ आश्रम में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में यमुना भक्तों के साथ नगर के समाजसेवियों ने सहभागिता की। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे हरियाणा के कैबिनेट मंत्री वियल गोयल ने यमुना भक्तों को हर संभव मदत करने का आश्वाशन दिया। वक्ताओं ने यमुना प्रदूषण मुक्ति को एक बार फिर पदयात्रा करने का मन बनाया है। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा जय कृष्ण दास ने गुरुवार को आयोजित बैठक में यमुना भक्तों के साथ वृहद चर्चा की। इस बीच बाबा जय कृष्ण दास ने एक बार फिर हरियाणा से दिल्ली तक पदयात्रा के माध्यम से सरकार को जगाने का प्रयाश करेंगे। दिल्ली में बड़े पैमाने पर यमुना में प्रदूषण बढ़ रहा है। पदयात्रा के माध्यम से यमुना भक्त एक बार फिर दिल्ली और केंद्र सरकार पर यमुना को प्रदूषण मुक्त करने का दबाव बनाएंगे। हालांकि अभी बैठक में पदयात्रा का समय और तारीख निर्धारित नही हुई है। जल्द ही इसकी घोषणा की जायेगी। बैठक में गरीब एकता दल के राष्ट्रीय संरक्षक बाबा मदन बिहारी दास एवं अन्य यमुना भक्तों ने भी अपने विचार रखे। बैठक में यमुना रक्षक दाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा जय कृष्ण दास, बाबा मदन बिहारी दास, विवेक महाजन, दीपक गोयल, श्यामसुंदर दुबे, गोविंद शर्मा, अनिल गौतम, उदयन शर्मा, श्री दास प्रजापति सहित बड़ी संख्या में नगर के समाजसेवी एवं संत-महंत मौजूद रहे.













Related Items
यमुना मैय्या की कराह
घूंघट की घुटन से मुक्ति
पूर्वोत्तानासन: पीठ दर्द और तनाव से पाएं मुक्ति, शरीर बनेगा मजबूत