BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

वाहन चेकिंग में धरे पुलिस ने 6 शातिर चोर व लुटेरे

वृंदावन(जहीर आलम)वृंदावन(जहीर आलम)। जनपद के थाना वृन्दावन क्षेत्र अंतर्गत ठाकुर राधा कृष्ण जुगल किशोर मंदिर के समीप से वृंदावन पुलिस ने उस समय 6 शातिर चोर और लुटेरों को दबोच लिया। जब वह किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी व लूट के मोबाइल व नगदी के साथ अवैध हथियार बरामद कर जेल भेजा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में लूट व चोरी की वारदातों की रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष सुबोध कुमार बांके बिहारी चौकी इंचार्ज पी एन शर्मा, उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बीती रात्रि वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर को सूचना पर ठाकुर राधाकृष्ण जुगल किशोर मंदिर के समीप से संतोश, सूरज, राहुल, सनी, कृष्णा ओझा समस्त निवासी जनपद ग्वालियर एमपी एवं मोनू निवासी जनपद मैनपुरी को लूट व चोरी की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गये अभियुक्तो पर विभिन्न धाराओं में पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने जामा तलासी मे पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से 2 मोबाइल, 3 पर्स, एक तमंचा दो जिंदा कारतूस, पांच चाकू के साथ 19,900 रु नगद बरामद कर सभी को जेल भेजा है। 

 घटना का खुलासा करते हुए कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त शातिर किस्म के चोर और लुटेरे हैं जो श्रद्धालुओं के साथ लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है। इन सभी के बारे में  अन्य जनपदों में आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More