BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पुलिस ने दो महिला चोर सहित दो नशा कारोबारियों को किया गिरफ्तार

वृंदावन(जहीर आलम)। पुलिस ने दो महिला चोर सहित दो नशा कारोबारियों को किया गिरफ्तारवृंदावन(जहीर आलम)। जिले के वृंदावन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जहां दो युवकों को अवैध शराब की बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया है। वही वाहन चेकिंग के दौरान श्रद्धालुओं के साथ नशीला पदार्थ खिलाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाली 2 महिला चोरो को बांके बिहारी क्षेत्र से  हिरासत में लिया है।  

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा जनपद में बढ़ रही लूट चोरी व अन्य अपराध की रोकथाम को चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने मय पुलिस बल के ग्राम बढ़ोता से एक दुकान में अवैध शराब की बिक्री करते दो युवकों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए अभियुक्तों के नाम जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र दामोदर निवासी तरौली एवं द्वारका पुत्र छिद्दी निवासी बड़ौता बताए गये हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से अरुणाचल प्रदेश मार्का शराब के 70 क्वार्टर बरामद किये है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने बांके बिहारी क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान श्रद्धालुओं के साथ नशीला पदार्थ खिलाकर  लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है पकड़ी गयी महिला बेगी पत्नी बब्बन निवासी राजीव सिनेमा के पास थाना शाहगंज है । वहीं दूसरी महिला ममता पत्नी मुकेश कोली थाना कल्याणपुर कल्याण पुरी दिल्ली बताई गई है। पुलिस ने दोनों महिलाओं  को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। लगातार पुलिस द्वारा धरपकड़ से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने कार्यवाही के बाद सभी अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह, आबकारी निरीक्षक अशोक कुमार, उपनिरीक्षक प्रेम नारायण शर्मा, उप निरीक्षक राजीव कुमार, उप निरीक्षक पविन्द्र कुमार के अलावा सिपाही मौजूद थे ।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More