BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सौंख में चला महाबली, हटाया अवैध अतिक्रमण

सौंख में नगर पंचायत के अतिक्रमण हटाओं अभियान के दौरान कर्मचारियों को निर्देश देते नायब तहसीलदार अजय कुमार यादव, हाबली ने घरो के सामने बने चबूतरे और सीढ़ियों को तोड़ा

पुलिस फोर्स और नगर पंचायत की टीम रही मौजूद

पुन्ना थोक में बने अवैध शौचालय हटाकर सड़क निर्माण कार्य शुरू

सौंख। कस्बा में नगर पंचायत द्वारा स्थाई अतिक्रमण के खिलाफ हटाने के लिये अभियान चलाया गया। सहजुआ थोक व पुन्ना थोक में मकानों के सामने बनी सीढ़ियां, चबूतरों को तोड़ा गया। अभियान में प्रशासन व पुलिस फोर्स मुस्तैद रहा।

मंगलवार को नगर पंचायत के प्रभारी ईओ व नायब तहसीलदार गोवर्धन अजय कुमार यादव ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिसमें पुन्ना थोक स्थित घरों के बाहर बने अवैध शौचालय टैंक, कई मकानों के सामने बने चबूतरे और सीढ़ियों को तोड़ा गया। और सहजुआ थोक में पिछले करीब 50 वर्ष पुराना स्थाई अतिक्रमाण को महाबली द्वारा हटाकर सड़क मार्ग बनाने का कार्य शुरू किया गया। अभियान के दौरान नायब तहसीलदार अजय कुमार यादव ने बताया कि कस्बा में नगर पंचायत की जमीन पर कोई अतिक्रमण किया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी। और कस्बा को स्वच्छ रखने के लिये लोगों से सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष भरतसिंह, राजस्व निरीक्षक चन्द्रपाल शर्मा, लेखपाल गोरीशंकर शर्मा, हरीओम गौतम, थाना प्रभारी अवधेश त्रिपाठी, चैकी प्रभारी अमित कुमार चैहान, एसआई श्रीपाल सिंह, वेदप्रकाश गौतम, रविन्द्र कुमार, हैड कांस्टेबल गोपल प्रसाद, प्रवीण कुमार, राकेश बाबू, कार्यालय सहायक हरेन्द्र सिंह, सफाई नायक योगेश कुमार और नगर पंचायत की टीम मौजूद रही। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More