देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
हर बूथ को सशक्त बनाया जाएगा
मथुरा(सतपाल सिंह)। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी हेतू भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा सभा बार “बूथ सम्मेलन“ आयोजित किए जा रहे हैं, इस श्रंखला मे आज मथुरा में मथुरा वृदावन विधानसभा सम्मेलन’ ’आयोजित हुआ जिसका शुभारंभ बृजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पटचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन व वंदेमातरम गाकर किया गया, सम्मेलन में सभी बूथ अध्यक्षो को मतदाता सूची एवं केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी हेतू बुकलेट प्रदान की गई, सम्मेलन मे बृजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि देश के सम्मान के लिए,सैनिकों के सम्मान मे,हर भारतीय के सम्मान के लिए,पत्थरबाजों व आतंकवादियो से सहानभूति रखने वाली पीडीपी पार्टी से भाजपा द्वारा समर्थन वापस ले लिया गया,अपने वक्तव्य को आगे बढ़ाते हुए बृज प्रान्त अध्यक्ष ने कहा कि बूथ ही जिले का आधार है,और बूथों की मजबूती से ही 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का मार्ग’ ’प्रशस्त होगा, इसके लिये नये मतदाता जो 18 वर्ष की आयु के होने जा रहे है,उनका नाम मतदाता सूची में जोड़कर व उनको भाजपा की केंद्र सरकार व राज्य सरकार की योजनाओं व विकासकारी नीतियों से अवगत कराकर भाजपा से अधिक से अधिक संख्या मे जोड़कर नव भारत निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया’ ’जाएगा,इसके साथ ही उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्तओं से कहा कि अगर हमें भ्रष्टाचार से, बेरोजगारी से,गरीबी से,परिवारवाद से,जातिवाद से,गंदगी से मुक्ति चाहिए तो आगामी चुनाव में देश को सपा,बसपा,कांग्रेस, लोकदल मुक्त उत्तर प्रदेश का संकल्प लेना होगा,साथ ही बृज प्रांत अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि भाजपा सरकारें नारी के सम्मान व सुरक्षा व विकास के लिए समर्पित व वचनवद्ध है,जिसमें नारी शसक्तीकरण के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की गई है और साथ ही नारी सुरक्षा के लिए एन्टी रोमियो स्क्वाड का गठन किया गया ताकि देश की बेटियां सिर उठाकर आधी रात को भी घर से बाहर निकल सकें।’













Related Items
पीएम मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन में 'भारत' का प्रतिनिधित्व किया
जनपद में जगह जगह दो जुलाई तक होंगे सम्मेलन
त्रिदिवसीय सम्मेलन में 100 से अधिक लोग सम्मानित