BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मां यमुना के जयकारों के बीच लगाई आस्था की डुबकी

वृन्दावन(जहीर आलम)। श्रद्धा के बीच मना गंगा दशहरा पर्ववृन्दावन(जहीर आलम)।  वृंदावन में गुरुवार को गंगा दशहरा पर्व की धूम रही। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु भक्तों ने मोक्षदायिनी मां यमुना मैं आस्था की डुबकी लगा पुण्य लाभ कमाया। इस बीच बाहर से आए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टि प्रशासन के द्वारा  सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। श्रद्धालु स्नान के वक्त गहरे पानी में ना जाएं उसके लिए बकायदा बैरीकेटिंग की व्यवस्था की गई। वही माइक के द्वारा श्रद्धालु भक्तों को बार बार सचेत किया जाता रहा। इतना ही नहीं किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने को गोताखोरों की व्यवस्था भी की गई। 

गौरतलब है कि मोक्षदायिनी मां गंगा के प्राकट्योत्सव पर तीर्थ नगरी वृंदावन में खासा उत्साह दिखाई दिया। सुबह से ही यमुना किनारे श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में आए श्रद्धालु भक्तों ने मां यमुना के जयकारों के बीच कालिंदी में आस्था की डुबकी लगाई। तत्पश्चात श्रद्धालु भक्तों ने दान पुण्य आदि बाद नगर की परिक्रमा कर ठाकुर बांके बिहारी की देहरी पर मत्था टेका। इस दौरान नगर के सप्त देवालयों में भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More