BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अस्सी लाख चुराने वाला चोर वृन्दावन से गिरफ्तार

वृन्दावन(जहीर आलम)। अस्सी लाख चुराने वाला चोर वृन्दावन से गिरफ्तारवृन्दावन(जहीर आलम)। बीते दिनों मुंबई शहर में कोरियर कंपनी से 80 लाख रुपए की चोरी करने वाले चोर को आज मुंबई क्राइम ब्रांच एवं वृंदावन पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए वृंदावन के चैतन्य विहार से दबोच लिया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी किये लाखों रुपए एवं पीली धातु के साथ कई मोबाइल बरामद किए हैं। इस संबंध में आज थाना वृंदावन में थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 अप्रेल 2018 को मुंबई में एक कोरियर कंपनी के मालिक मुकुल पटेल के यहां 80 लाख रुपए की चोरी हुई थी। और यह चोरी की थी उन्हीं की कंपनी में कलेक्शन का काम करने वाले जिला पाटन गुजरात निवासी रमेश पुत्र हरक जी रावत ने। बता दें कि चोरी के बाद से मुंबई क्राइम ब्रांच की सिद्दत के साथ रमेश की खोज में जुटी थी। बीते 15 दिन पूर्व रमेश वृंदावन आया था। इस दौरान उसने अधिक मास के चलते  वृंदावन में जमकर दान-पुण्य एवं भंडारे कर लाखों रुपए पानी की तरह बहाए। इतना ही नहीं भिक्षुओं को 2 -2 हजार रु भी बांटे गये। सूत्रों के अनुसार अभियुक्त रमेश ने एक मंदिर एवं चीर घाट पर  एक स्टीमर लिए लाखों रुपए खर्च किये। बता दें कि बीते 15 दिन पूर्व रमेश वृंदावन के चैतन्य विहार में कल्याण सिंह के यहां किराए पर रह रहा था। कल्याण सिंह को उसके हाव-भाव एवं पैसे खर्च करने को लेकर कुछ शंका हुई जिसको लेकर कल्याण सिंह ने रमेश को अपने मकान से बाहर निकाल दिया। और पुलिस को सूचना दी। शनिवार को मुंबई पुलिस एवं स्थानीय पुलिस ने जाल बिछा अभियुक्त को नगर के चैतन्य बिहार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली ले आई।  जहां जामा तलाशी में  पुलिस ने रमेश के कब्जे से 10 लाख 68 हजार 400 रुपए नगद , 5 मोबाइल चार्जर के अलावा 118 ग्राम पीली धातु बरामद की है। मुंबई पुलिस अब अभियुक्त रमेश को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी में जुट गई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में मुंबई पुलिस के उप निरीक्षक राजाराम पोल उप निरीक्षक समीर चक्कर, उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, कांस्टेबल नेत्रपाल सिंह, इंद्रवीर सिंह, सतीश शिंदे, वृंदावन पुलिस के सिपाही शामिल थे.

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More