BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

यमुना किनारे बालू स्नान कर किया प्रदर्शन

वृन्दावन(जहीर आलम)। राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने यमुना की बदहाली को लेकर भाजपा सरकार को कोसावृन्दावन(जहीर आलम)। यमुना की दुर्दशा को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को नगर के चीर घाट पर बालू से स्नान कर अनूठा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सूबे की योगी सरकार के साथ केंद्र की मोदी सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर जमकर प्रदर्शन किया। कार्यक्रताओं ने बालू से स्नान कर मोदी योगी मुर्दाबाद के गगनभेदी नारे लगाकर अपने आक्रोश का इजहार किया।

राष्ट्रीय लोकदल के नेता ताराचंद गोस्वामी ने केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। गौरतलब है कि हजारों करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र मां यमुना आज भी अपनी बदहाली पर सिसक रही है। यमुना प्रदूषण मुक्ति को लेकर बड़े पैमाने पर मुहिम चलाई गयीं। इतना ही नही हजारो करोड़ रु गंगा और यमुना सफाई के नाम पर बहाए गये। लेकिन मां यमुना की दुर्दशा आज भी जस की तस बनी हुई है। वास्तव में राजनीतिक पार्टियों के साथ अन्य संघठनो ने आज तक  मां यमुना का इस्तेमाल ख्याति पाने या चुनाव जीतने के लिए ही किया है। स्वार्थ सिद्ध होने के बाद किसी ने मां यमुना की तरफ पलट कर नही देखा। आरएलडी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा 2014 में यमुना व गंगा के मुद्दे को लेकर सत्ता पर काबिज हुई थी। लेकिन भाजपा आज अपने वादों को भूल चुकी है। यमुना और गंगा आज भी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। सरकारों की लापरवाही के चलते आलम यह है की यमुना अब एक नाले का रूप ले चुकी है जिसके चलते बाहर से आने वाले श्रद्धालु यमुना स्नान तो दूर आचमन करने से भी कतराने लगे है। ऐसे में गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से सीघ्र ही व्यवस्थाएँ सुधारने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में अनु शर्मा, विष्णु शर्मा, कमल किशोर मिश्रा, आनंद किशोर, परशुराम ठाकुर, बब्बू गौड़ के अलावा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More