देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
सौंख। बाबा कढ़ेरा सिंह विद्या मन्दिर नगला अक्खा में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय प्रांगण में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने एवं भगदौड़ की जिन्दगी में शांति और शरीर को निरोग रखने के उद्देश्य से योग किया गया। विद्यालय के शारीरिक विभागाध्यक्ष विपिन सिंह के निर्देशन में विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने अनुलोम- विलोम, पद्मासन, कपालभाति, सूर्यनमस्कार आदि योगाभ्यास किये गये। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरेश सिंह, प्रबन्ध निदेशक श्री हरीचन्द सिंह ने छात्रों को अच्छे स्वास्थ्य हेतु योगासन के लिए प्रेरित किया तथा स्वस्थ भारत की कामना की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य केजी मिश्रा, एसवी सिंह, उप प्राचार्य रामबाबू सिंह, प्रशासक शगुन सिंह, प्रहलाद सिंह, सुरेन्द्र सिंह, सुग्रीव सिंह, श्री जी.एस.शर्मा, डा.अशोक सिंह, महेश विष्ट, राकेश रहेजा आदि उपस्थित रहे।













Related Items
प्राथमिक विद्यालय परिसर में लगाये पौधे
मेरा दूरदर्शन, मेरा विद्यालय’ करेगा छात्रों की सभी परेशानी दूर
अक्षय पात्र ने परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों के लिए प्रारंभ किया अनुभूती पाठ्यक्रम