देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृंदावन(जहीर आलम)। अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस पर शनिवार को महिला आश्रय सदन में बी एच आर सी डॉ श्रॉफ आई केयर इंस्टीट्यूट एवं टाट बाबा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में वृद्ध माताओं को निशुल्क चश्मा वितरण किया गया। बी एच आर सी डॉ श्रॉफ आई केयर इंस्टीट्यूट के प्रशासक डॉ.जी.एस श्रीवास्तव ने बताया कि
बीते दिनों पूर्व महिला आश्रय सदन में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमे कुछ माताओ को ऑपरेशन के लिए कहा तो कुछ वृद्धाओं को चश्मा लगाने की सलाह दी गयी । इसी क्रम में शनिवार को संस्था की ओर से 52 महिलाओं को चश्मा वितरण किया गया । बाकी महिलाओ के ऑपरेशन भी निशुल्क किये जायेंगे। समाज सेवी एवं पार्षद राधाकृष्ण पाठक ने कहा कि संसार में मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं सच्ची नर सेवा ही नारायण सेवा है उन्होंने कहा कि समय-समय पर संस्था की ओर से वृद्ध माताओं की सुविधार्थ प्रयास किए जाते रहे हैं । इस अवसर पर डी पी ओ, सदन प्रभारी संतोष मिश्रा, अधीक्षिका गीता रानी दीक्षित, अमित मिश्रा, तनुज दीक्षित, एवं अन्य कमर्चारी मौजूद रहे।













Related Items
किसान, युवा, महिला एवं मजदूर के उत्थान में कारगर हो रहा पखवाड़ा, ग्रामीणों की राह हो रही आसान : भजनलाल शर्मा
दिल्ली के रिसॉर्ट में उज्बेक महिला और भारतीय पुरुष का अर्धनग्न शव मिला
भारत ने इंग्लैंड को 347 रन से रौंदा, महिला टेस्ट में अब तक के सबसे बड़े रन अंतर से जीत दर्ज की