BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा के गणेशरा स्टेडियम में हजारों योग प्रेमियों ने योगाभ्यास किया

मथुरा(सतपाल सिंह)। गणेशरा स्टेडियम में योग करते विधायक गोवर्धन कारिन्दा सिंह, जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र एवं पूर्व मंत्री सरदार सिंह एवं अन्य

मथुरा(सतपाल सिंह)  केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशों के अनुपालन में चतुर्थ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मथुरा के स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में उत्साहपूर्वक मनाया गया। योग दिवस कार्यक्रम प्रातः 7 से 8 बजे तक किया गया, जिसमें लगभग दो हजार से अधिक योग्याभ्यासी एवं योगप्रेमियों ने स्टेडियम प्रांगण में योग किया। 

कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक गोवर्धन कारिन्दा सिंह एवं पूर्व खेल मंत्री सरदार सिंह चैधरी को पुष्प भेंट कर जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षक स्कॉन मन्दिर से आए विदेशी नागरिकों द्वारा भारत की प्राचीनतम चिकित्सा पद्वति योग का प्रयोग करते देखा गया। योग का प्रशिक्षण आयुष विभाग की अंजू देवी नयति गु्रप द्वारा विभिन्न मुद्राओं के योग को करते हुए प्रदर्षित कर किया गया। मंच का संचालन दीपक गोस्वामी द्वारा किया गया। 

योगाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी रामनेवास, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रवीन्द्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट डा. बसन्त अग्रवाल, जिला क्रीडाधिकारी एसपी बमनिया, आयुष विभाग के डा. राकेश कुमार तोमर, डा. रविन्द्र सिंह, डा. केपी सिंह, डा. अजय कुमार शर्मा, मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण, एनसीसी, एनएसएस, नागरिक सुरक्षा, पुलिस प्रशासन, प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया, नयति ग्रुप संस्था सहित विभिन्न स्कूलों से आए शिक्षक एवं विद्यार्थियों समेत हजारों लोगों ने योग का अभ्यास कामन योग प्रोटोकॉल किया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More