देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जनपद के सभी विधायक एवं संघ के पदाधिकारियों ने जनता की समस्याओं पर किया मंथन
वृंदावन(जहीर आलम)। चैतन्य विहार स्थित केशव धाम में शनिवार को भाजपा पदाधिकारियों एवं संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं समन्वय समिति की बैठक में शिरकत की। कार्यक्रम में सूबे के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र से विधायक ठाकुर कारिंदा सिंह के साथ संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सहभागिता कर जनसमस्याओं से लेकर संगठनात्मक तौर पर वृहद चर्चा की। समन्वय समिति की बैठक लेकर मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी गई।
बैठक में शिरकत कर बाहर औए ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा बैठक को नियमित बताते हुए पत्रकारों से बिना बात करे ही चले गये। और सीधे अपनी कार में बैठकर अपने गंतव्य को प्रस्थान कर गए। सूत्रों के अनुसार 2019के चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी से कमर कसना शुरू कर दिया है। जिसके दृष्टिगत संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं भाजपा के सीनियर लीडर ने स्थानीय मुद्दों के साथ जनता के सामने आ रही दिक्कतों पर चर्चा की। इतना ही नहीं नगर में संगठनात्मक बदलाव के साथ कार्यकर्ताओ के समक्ष आ रही परेशानियों पर भी काफी देर तक चर्चा की गई। कार्यक्रम के संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी तेजवीर सिंह ने बताया कि आज समन्वय समिति की बैठक में संघ के पदाधिकारियों एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के बीच जनसमस्याओं के साथ संगठनात्मक विषय को लेकर विचार विमर्श किया गया है। उन्होंने बैठक को नियमित बैठक करार दिया। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, गोवर्धन विधान सभा क्षेत्र से विधायक ठाकुर कारिंदा सिंह के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं संघ के पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में अधिकारीगण मौजूद रहे.













Related Items
केरल की लाल किलेबंदी पर भाजपा की केसरिया दस्तक
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?
केदारनाथ में रेस्क्यू के बीच भाजपा नेता मदन कौशिक ने किया वीआईपी दर्शन, कांग्रेस ने सरकार को घेरा