देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
सौंख(अनिल कुमार)। थाना मगोर्रा अन्तर्गत एक कस्बा से 18 अप्रैल को गायब हुई किशोरी को शनिवार को सूचना पर पुलिस टीम ने जाजम पट्टी चौहरा से गिरफ्तार कर बरामद कर लिया। पुलिस ने किशोरी को महिला थाना भेज दिया जबकि आरोपी युवक को पुलिस न्यायलय में पेश करेगी।
विगत माह 18 अप्रैल को कस्बा से एक किशोरी को दो नामजद अपहरण करके ले गये थे। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। और किशोरी समेत युवकों की खोज में मगोर्रा पुलिस जुट गई। पुलिस टीम ने शनिवार की शाम करीब 6 बजे सूचना पर आरोपी सहित किशोरी को गिरफ्तार कर बरामद किया। जानकारी के अनुसार आरोपी युवक किशोरी को क्षेत्र से बाहर ले जाने के लिये जाजनपट्टी चौहरा पर खडे़ थे। तभी किसी ने पुलिस को सूचना कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर किशोरी सहित आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी को महिला थाना पहुंचा दिया जबकि आरोपी युवक को पुलिस ने हवालात में बंद कर किया। पुलिस टीम में एसआई श्रीपाल सिंह, कांस्टेबल हासीम खांन, बरदान सिंह, महिला कांस्टेबल ममतेश आदि शामिल है। थाना प्रभारी अवधेश त्रिपाठी का कहना है कि पुलिस द्वारा बरामद किया गया है कि किशोरी व आरोपी युवका को न्यायलय में पेश किया जायेगा।













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन